Article Image
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को जन कल्याण सेवा के लिए किया गया सम्मानित
केकड़ी , 29 अगस्त, 2024: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में कार्यरत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को समाज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 29, 2024 • 9:31 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 29 अगस्त, 2024: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में कार्यरत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को समाज कल्याणार्थ विवांता होटल, द्वारका, दिल्ली में आयोजित सी. एस. आर. शिखर सम्मेलन के 11वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में यू.बी.एस. फोरम द्वारा वर्ष के सबसे प्रभावशाली एन. जी. ओ. के रूप में सम्मानित किया गया।

केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर सम्मानित अर्वाड को प्राप्त करने हेतु संत निरंकारी मण्डल के सचिव परम् आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा उपस्थित हुए जिन्होंने इस गौरवशाली सम्मान को प्राप्त करते हुए कहा कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को प्राप्त हुए इस प्रकार के अनेक विशेष पुरस्कार, विभिन्न सामाजिक और धर्मार्थ प्रयासों में किए जा रहे उसके प्रभावशाली कार्यों को उजागर करते हैं जो सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी की अनमोल एवं प्रेरणादायक शिक्षाओं का ही सुंदर परिणाम है। निसंदेह यह क्षण हम सभी के लिए एक
गौरवमयी पल है।
सन् 2010 में स्थापित संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन समाज के हर क्षेत्र में अपनी कल्याणकारी परियोजनाओं को क्रियान्वित कर अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है जिनमें स्वास्थ्य क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न चैरिटेबल अस्पताल, डिस्पेन्सरी, फिजियौथैरिपी, दंत चिकित्सा नेत्र चिकित्सा केन्द्र, डायग्नोरटिक लैब इत्यादि सेवाएं उपलब्ध करवायी गयी है जिनसे अभी तक लाखों की संख्या में लोग सुविधाएं प्राप्त कर चुके है। इन्हीं सेवाओं के अंतर्गत संत निरंकारी हेल्थ सिटी प्रॉजेक्ट के निर्माण का कार्य प्रगति पर है जो मानवता एवं एकत्व के सुंदर भाव पर समर्पित है।

केकड़ी ब्रांच के मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी के अनुसार शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालय, कॉलेज एवं युवाओ हेतु विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण केन्द्र जैसे निरंकारी इंस्टीयूट ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट, निःशुल्क शिक्षा केंद्र, लाईब्रेरी इत्यादि विशेष है।
यूनाईडेट नेशन एस डी जी न०-6 लक्ष्य के अंतर्गत महाराष्ट्र के सायवन इलाके में सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाऊण्डेशन द्वारा चलाये जा रहे जल संरक्षण परियोजना के अतंर्गत तीन सीमेंट नाला बांध का निर्माण कर इस अति पिछड़े इलाके में यहाँ की जनजाति के लिए अनेक कार्य शुरू किये गए ओर उनकी मूल जल सम्बंधित परेशानी को दूर किया गया जिसमें लगभग 30 हजार के करीब स्थानीय आदिवासी जनों को लाभ प्राप्त हो रहा है।
प्रकृति संरक्षण हेतु अनेक परियोजनाओं को एस एन सी एफ द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है जिसमें जल संरक्षण हेतु प्रोजेक्ट अमृत' एवं प्राकृतिक संतुलन हेतु 'वननेस वन' जैसी परियोजना संचालित की जा रही हैं ताकि पृथ्वी का संरक्षण किया जा सके।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement