Article Image
सितंबर में तीन चरणों में जनसुनवाई: आमजन की शिकायतों का होगा समाधान
केकड़ी ,3 सितंबर। जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई प्रथम गुरुवार 5 सितंबर, उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई द्वितीय गुरूवार 12 सितंबर तथ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 03, 2024 • 5:57 AM IST
Share This Story
केकड़ी ,3 सितंबर। जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई प्रथम गुरुवार 5 सितंबर, उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई द्वितीय गुरूवार 12 सितंबर तथा जिला स्तर पर जनसुनवाई तृतीय गुरुवार 19 सितंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।

जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर माह के प्रथम गुरूवार 5 सितंबर को वीसी के माध्यम से आयोजित की जाएगी। पंचायत समिति सरवाड़ की ग्राम पंचायत शेरगढ़ की जनसुनाई में जिला कलक्टर द्वारा भाग लेकर पर्यवेक्षण किया जाएगा। इसमें समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई माह के द्वितीय गुरूवार 12 सितंबर तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई तृतीय गुरुवार 19 सितंबर को आयोजित की जाएगी। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई पंचायत समिति स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होगी । उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था में नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जन सुनवाई कर प्राप्त परिवादों की मौके पर ही समीक्षा की जाएगी। इसमें उपखंड अधिकारी एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसका जिला कलक्टर द्वारा पर्यवेक्षण किया जाएगा। इसमें संबंधित ब्लाक के जन प्रतिनिधि आमंत्रित रहेंगे। जिला स्तरीय जनसुनवाई तृतीय गुरुवार 19 सितंबर को राजीव गांधी सेवा केंद्र केकड़ी में होगी। इसमें जिला कलक्टर एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से भाग लेंगे । इसमें सांसद, विधायक ,जिला प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि आमंत्रित रहेंगे। इसका संभागीय आयुक्त द्वारा पर्यवेक्षण किया जाएगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement