Local News
Article Image
सड़क हादसे में केकड़ी नर्सिंग कॉलेज के ट्यूटर की दर्दनाक मौत
केकड़ी, 5 अगस्त- नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को मातम छा गया जब कॉलेज के ट्यूटर महावीर प्रसाद तेली की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंगलवार स
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 05, 2025 • 11:19 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 5 अगस्त- नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को मातम छा गया जब कॉलेज के ट्यूटर महावीर प्रसाद तेली की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह कोहड़ा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां उनकी बाइक किसी अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महावीर जी के शरीर से सिर अलग हो गया। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही केकड़ी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर केकड़ी के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक महावीर प्रसाद तेली पंडेर गांव निवासी थे और नर्सिंग कॉलेज में ट्यूटर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनकी असामयिक मृत्यु से अस्पताल स्टाफ, नर्सिंग विद्यार्थी व क्षेत्र के लोगों में गहरा शोक है।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 2 months ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 3 months ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 3 months ago
N A
Local News • 3 months ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement
