Article Image
संघ शताब्दी वर्ष व नेताजी जयंती पर पटेल आदर्श विद्या निकेतन का विराट पथ संचलन
केकड़ी। पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी की ओर से संघ शताब्दी वर्ष एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर विराट पथ संचलन का आयोजन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 22, 2026 • 6:30 AM IST
Share This Story
केकड़ी। पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी की ओर से संघ शताब्दी वर्ष एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर विराट पथ संचलन का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि पथ संचलन का शुभारंभ प्रातः 11.15 बजे नगर पालिका से मुख्य अतिथि गोपीलाल कीर, विष्णु शर्मा, यशवंत बेली, किशन गोपाल पांडे एवं महावीर प्रसाद पारीक ने ओम पताका दिखाकर किया।

पथ संचलन नगर पालिका से प्रारंभ होकर पुलिस थाना, बस स्टैंड, सरसरी गेट, खिड़की गेट, सदर बाजार, घंटाघर, जूनिया गेट, पुरानी चूंगी चौकी, जयपुर रोड चौराहा व सापुन्दा रोड चौराहा होते हुए पटेल आदर्श प्राथमिक विद्यालय पर संपन्न हुआ। मार्ग में विभिन्न संगठनों व नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि किशन गोपाल कुमावत ने राष्ट्रभक्ति, सेवा व समर्पण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र को प्रथम रखने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सुभाष भाल ने महापुरुषों के आदर्श अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में काव्य प्रस्तुति भी हुई। संचालन बजरंग लाल धाकड़ ने किया तथा आभार कृष्ण गोपाल पांडे ने जताया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement