Article Image
सगाई के 4 दिन बाद घूस लेते पकड़ीं गई पटवारी
सीकर- ACB की टीम ने सीकर जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिश्वत ले रही एक महिला पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी की 4
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 08, 2024 • 10:47 AM IST
Share This Story
सीकर- ACB की टीम ने सीकर जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिश्वत ले रही एक महिला पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी की 4 दिन पहले ही सगाई हुई थी।
बुधवार को एसीबी की टीम ने सीकर जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिश्वत ले रही एक महिला पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी की 4 दिन पहले ही सगाई हुई थी। सगाई के बाद काम पर लौटते ही एसीबी के ट्रैप में वह रंगे हाथ पकड़ी गई। एसीबी आरोपी महिला पटवारी के घर और ठिकानों की तलाशी ले रही है। ACB टीम ने फतेहपुर तहसील के उदनसर हलका पटवारी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर तहसील के गांव उदनसर में कार्यरत हलका पटवारी निकिता कुमारी विरासत नामांतरण भरने की एवज में 3000 रुपए की रिश्वत ले रही थी। पटवारी निकिता झुंझुनूं जिले के देवरोड़ की रहने वाली है।उसकी 3 मई को सगाई हुई थी। मंगलवार को उसने ऑफिस ज्वाइन किया था। सगाई के बाद ऑफिस ज्वाइन करने के एक दिन बाद ही वह रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार हो गई।
सीकर एसीबी डिप्टी रविंद्र सिंह ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि वह 3 महीने पहले उदनसर हल्का पटवारी को कागजात देकर पिता की मौत पर नामांतरण खुलवाना चाह रहे थे, लेकिन पटवारी ने पारिवादी के काम के लिए रिश्वत की मांग की। कल एसीबी की ओर से रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया और आज टीम की ओर से पाउडर लगे 3 हजार के नोट समेत पटवारी को पकड़ लिया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement