Article Image
शिवाय सोशल फाउंडेशन के तत्वावधान में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
केकड़ी, 24 जून। शिवाय सोशल फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह मोदी सरकार की
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 24, 2024 • 4:42 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 24 जून। शिवाय सोशल फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह मोदी सरकार की पहल पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत आयोजित किया गया था। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा ने सभी स्कूलों के स्टाफ को नशा मुक्त करने की शपथ दिलाई।

इस शपथ समारोह में उपस्थित अधिकारियों और स्टाफ ने प्रतिज्ञा ली कि वे स्वयं, उनके परिवार, समुदाय और समस्त राजस्थान को नशा मुक्त बनाने में योगदान देंगे। समारोह में प्रशानिक अधिकारी अनिल कुमार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार, हनुमान नेनवाल, आशीष कुमार शर्मा, शिवाय सोशल फाउंडेशन के डायरेक्टर महावीर वैष्णव और नवल वैष्णव ने भी शपथ ली।

शिवाय सोशल फाउंडेशन के इस महत्वपूर्ण कदम से नशा मुक्त भारत अभियान को एक नई दिशा मिली है और इसके सफल क्रियान्वयन में सभी प्रशासनिक अधिकारी प्रतिबद्ध हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement