Article Image
शिवभक्तों ने किया रुद्राभिषेक, मांगी देश में शांति की कामना
केकड़ी, 6 अगस्त- अजमेर रोड स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर बुधवार को शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शिवभक्त मंडल द्वारा शांति, सद्भाव और राष्ट्र कल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 06, 2025 • 6:21 AM IST
Share This Story

केकड़ी, 6 अगस्त- अजमेर रोड स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर बुधवार को शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शिवभक्त मंडल द्वारा शांति, सद्भाव और राष्ट्र कल्याण की भावना के साथ शस्त्रधारा एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और वैदिक स्वर लहरियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपराओं के अनुरूप वेदाचार्य अशोक सिखवाल के सान्निध्य में हुआ।

मंत्रोच्चारण और पूजन विधियों के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर देश, समाज और समूची मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। शस्त्रधारा के माध्यम से धर्म और शक्ति के प्रतीकों का पूजन किया गया। समापन पर सामूहिक आरती कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया गया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ जिसमें सभी भक्तों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में शिवभक्त मंडल के समस्त सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।इस धार्मिक अनुष्ठान में अर्जुन सोनी, सुभाष नामा, लेखराज वैष्णव, मनीष जैन, छोटू राव देवगांव, बुधराज खींची, देवेंद्र सिंह, विक्रम राठौड़, आदित्य पारीक, सत्यनारायण धाकड़, गणेश धाकड़, चेतन माली, धनराज गुर्जर, सीताराम माली, ईश्वर गुर्जर, श्रीराम सोनी, राजू जाट, सीताराम योगी, अविनाश पारीक, धर्मराज मीणा और जगदीश माली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement