Article Image
श्री सुधासागर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मुनिपुंगव सुधासागरजी का 42वां दीक्षा दिवस, बच्चों ने नृत्य व संगीत के साथ अर्पित किए अष्टद्रव्य से अर्घ्य
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में दिगंबर जैन संत निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागरजी महाराज का 42वां द
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 20, 2024 • 6:43 AM IST
Share This Story
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में दिगंबर जैन संत निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागरजी महाराज का 42वां दीक्षा दिवस महोत्सव श्रद्धा व भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बालक बालिकाओं ने संगीतमय पूजन करते हुए भक्ति नृत्य के साथ मुनिपुंगव के मनोहारी चित्र के सम्मुख अष्टद्रव्यों के अर्घ्य अर्पित किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दिगम्बर जैन समाज के संरक्षक कैलाशचंद सोनी, संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, समाज श्रेष्ठी पदमचंद बीजवाड़, सचिन गदिया व महावीर टोंग्या, समिति सदस्य विनोद पाटनी व सुकेश गंगवाल आदि अतिथियों ने आचार्य विद्यासागरजी महाराज व निर्यापक मुनि सुधासागरजी महाराज के मनोहारी चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व जैन ध्वजारोहण से किया। तत्पश्चात कक्षा तीन की छात्रा आरवी जैन ने गुरु वंदना से दीक्षा जयंती महोत्सव की शुरुआत की। इस क्रम में कक्षा सात से जिनाली एंड ग्रुप ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया।

इसके बाद विद्यालय की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियो ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ मिलकर निर्धारित क्रम से समूह में गुरुदेव की विधि विधान पूर्वक पूजन की। पूजन में मुनिपुंगव के चित्र के सम्मुख अष्टद्रव्य जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप, धूप, फल के अर्घ्य चढ़ाए गए। अर्घ्य समर्पण करने की यह प्रस्तुति बच्चों द्वारा राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, कश्मीरी और मराठी लोकसंस्कृति के आधार पर भक्ति नृत्य करते हुए दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। पूजन के पश्चात कक्षा नौ की छात्रा सुनिधि जांगिड़ ने कर्णप्रिय भजन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में कैलाशचंद सोनी, महावीर टोंग्या, संजय कटारिया व अजय जैन ने संबोधित किया और श्री सुधासागर स्कूल के प्रेरणास्त्रोत रहे मुनिपुंगव के प्रति श्रद्धा व भक्ति से भरे भाव व्यक्त किये। वक्ताओं ने तप, संयम व साधना से देदीप्यमान मुनिपुंगव के जीवन चरित का गुणगान करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी। प्रारम्भ में प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल व विद्यालय के शिक्षकगणों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन मुनिपुंगव सुधासागरजी महाराज की मंगल आरती से किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आजाद शर्मा, शिक्षिका सोनल जैन व शेफाली जैन तथा कक्षा बारह के छात्र अर्हम कटारिया व छात्रा साक्षी भगत ने किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement