Article Image
श्री सुधासागर स्कूल का होनहार छात्र अर्हम कटारिया अखिल भारतीय ज्ञानार्ष अवार्ड से सम्मानित
केकड़ी। श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल के होनहार छात्र रहे अर्हम कटारिया को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सेकंडरी परी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 18, 2025 • 3:02 AM IST
Share This Story
केकड़ी। श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल के होनहार छात्र रहे अर्हम कटारिया को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सेकंडरी परीक्षा में वाणिज्य संकाय के अंतर्गत केकड़ी शहर में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित करने पर ऑल इंडिया ज्ञानार्ष अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रख्यात दिगम्बर जैन संत सराकोद्धारक आचार्य श्री ज्ञानसागरजी महाराज द्वारा प्रणीत संगठन ज्ञानार्ष परिवार की ओर से पंचम आचार्य स्मृति दिवस पर हरियाणा प्रांत के श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र आदिनाथपुरम, रानीला (चरखी दादरी) में आयोजित दो दिवसीय 25वें अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत रविवार को प्रदान किया गया।

यह समारोह अतिशय क्षेत्र रानीला में वर्षायोग प्रवास के लिए विराजमान आचार्य ज्ञानसागरजी द्वारा अंतिम दीक्षित गणिनी आर्यिका आर्षमति माताजी ससंघ के सानिध्य में आयोजित किया गया। गौरतलब है कि छात्र अर्हम कटारिया पुत्र संजय कटारिया ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर केकड़ी शहर में सर्वश्रेष्ठ स्थान अर्जित किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement