Article Image
श्री सुधासागर स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर रचा इतिहास। 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा में सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण।
केकड़ी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा में श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदा
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 31, 2024 • 5:18 AM IST
Share This Story

केकड़ी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा में श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल शतप्रतिशत रहा, बल्कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। अधिकांश विद्यार्थियों ने 'ए' ग्रेड अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों कक्षाओं के कुल 93 विद्यार्थियों में से 81 ने 'ए' ग्रेड अर्जित की, जबकि 12 विद्यार्थियों को 'बी' ग्रेड मिली। इनमें 46 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने सभी विषयों में 'ए' ग्रेड हासिल की है। स्कूल का कोई भी विद्यार्थी 'बी' ग्रेड से नीचे नहीं रहा।

स्कूल के प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल ने बताया कि 5वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल के कुल 47 में से 41 विद्यार्थियों ने 81 से 100 प्रतिशत के बीच अंक अर्जित कर 'ए' ग्रेड हासिल की, जबकि 61 से 80 प्रतिशत के बीच अंक लेकर 6 विद्यार्थियों को 'बी' ग्रेड हासिल हुई है। सर्वश्रेष्ठ 'ए' ग्रेड हासिल करने वाले 41 विद्यार्थियों में से 22 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने सभी विषयों में 'ए' ग्रेड अर्जित की है, इनमें आरव शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा, आरवी जैन प्रथम पुत्री अमित जैन, आरवी जैन द्वितीय पुत्री मनोज जैन, आरवी जैन तृतीय पुत्री राकेश जैन, अनाया जैन पुत्री विपिन जैन, एंजल प्रधान पुत्री महेंद्र प्रधान, अशेष जैन पुत्र भैरूलाल जैन, अवनि शर्मा पुत्री संजय शर्मा, बुलबुल नागोरिया पुत्री प्रवीण नागोरिया, जिज्ञासा मीणा पुत्री हंसराज मीणा, जीवांशी जैन पुत्री अभिषेक जैन, मानवी झाकल पुत्री महावीर झाकल, राधिका चौधरी पुत्री अशोक चौधरी, राजवीरसिंह गौड़ पुत्र दीपेन्द्रसिंह गौड़, रियांशी जैन पुत्री पारस जैन, समीक्षा सैनी पुत्री महावीर माली, सम्यक जैन पुत्र प्रदीप जैन, श्रेयांश माहेश्वरी पुत्र कैलाशचंद्र बसेर, श्रेयांस चौधरी पुत्र भागचंद चौधरी, सिद्धांत मीणा पुत्र मानसिंह मीणा, यशस्वी पंचोली पुत्री विकास पंचोली, यथार्थ जैन पुत्र लोकेन्द्र जैन शामिल है।

इसी प्रकार 8वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल के कुल 46 में से 40 विद्यार्थियों ने 81 से 100 प्रतिशत के बीच अंक लेकर 'ए' ग्रेड हासिल की, जबकि 61 से 80 प्रतिशत के बीच अंक लेकर 6 विद्यार्थियों को 'बी' ग्रेड हासिल हुई। सर्वश्रेष्ठ 'ए' ग्रेड हासिल करने वाले 40 विद्यार्थियों में से 24 ऐसे हैं, जिन्होनें सभी विषयों में 'ए' ग्रेड अर्जित की है, इनमें आनन्द शर्मा पुत्र आजाद शर्मा, आरव जैन पुत्र कमल जैन, आरुषि पारीक पुत्री अशोक पारीक, अदितिराज मीणा पुत्री रामावतार मीणा, अनन्त भगत पुत्र हेमन्त भगत, अंजलि जाट पुत्री रामसिंह जाट, अंशिका शर्मा पुत्री जगदीशप्रसाद शर्मा, भावेश मुनोथ पुत्र अभिषेक मुनोथ, दक्ष चौधरी पुत्र इंद्रपाल चौधरी, इशिता मेघवंशी पुत्री हेमराज बलाई, जयप्रतापसिंह राठौड़ पुत्र तेजसिंह राठौड़, कृष्णा चौधरी पुत्री राजेन्द्र जाट, कुशलप्रतापसिंह राठौड़ पुत्र तेजसिंह राठौड़, लक्ष्य वैष्णव पुत्र दिनेश वैष्णव, नव्यम जैन पुत्र श्रेयांश जैन, दक्ष गर्ग पुत्र श्यामसुन्दर अग्रवाल, निकुंज विजय पुत्र गोपीकिशन विजयवर्गीय, प्रकृति शर्मा पुत्री हेमन्त पांडे, रिद्धिमा विजय पुत्री रामबाबू विजय, श्रेया माहेश्वरी पुत्री कैलाशचंद्र बसेर, सुनिधि जांगिड़ पुत्री नरेन्द्रप्रसाद, त्रिलोकचंद कुमावत पुत्र हंसराज कुमावत, वैभव जैन पुत्र कमल जैन व प्रतिज्ञा शर्मा पुत्री हेमन्त पांडे शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, उपाध्यक्ष सुरेश रांवका, सचिव आनन्द सोनी, निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल व उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने सभी होनहार विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement