Article Image
श्री सुधासागर स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेलकूद में जीते पदक, छह का राज्य स्तर पर चयन
केकड़ी। यहां सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 68वीं जिला स्तरीय खे
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 14, 2024 • 2:39 AM IST
Share This Story
केकड़ी। यहां सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न मुकाबलों में शानदार सफलता का परचम लहराया है। सत्रह वर्ष आयुवर्ग की कराटे व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थी विशाल मीणा व अपूर्वा त्रिपाठी जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रहे हैं। सत्रह व चौदह वर्ष आयु वर्ग की कराटे, शतरंज, बैडमिंटन, मुक्केबाज़ी एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में स्कूल के कुल छह विद्यार्थी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बलबूते राज्य स्तर पर चयनित हुए हैं।

श्री सुधासागर स्कूल के प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल ने बताया कि कक्षा सात के छात्र विशाल मीणा पुत्र मानसिंह मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोर में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता सत्रह वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब वह सत्रह सितम्बर से जेवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झोटवाड़ा, जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होगा। इसी प्रकार कक्षा दस की छात्रा अपूर्वा त्रिपाठी पुत्री चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने आन एकेडमी, केकड़ी में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता छात्रा सत्रह वर्ष आयु वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में कक्षा नौ के छात्र वेदान्त गेरोटिया पुत्र गजानंद गेरोटिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये दोनों खिलाड़ी सत्रह सितंबर से महारानी ब्रज कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, झालावाड़ में होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
स्कूल की कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्रा आस्था त्रिपाठी पुत्री चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने आन एकेडमी, केकड़ी में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता छात्रा चौदह वर्ष आयु वर्ग में जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अब यह छात्रा सत्रह सितंबर से रॉकवुड हाई स्कूल, उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कक्षा नौ की छात्रा इशिता मेघवंशी पुत्री हेमराज बलाई ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रांहेडा में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता छात्रा सत्रह वर्ष आयु वर्ग में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब इशिता 19 सितम्बर से रामपुरा, कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसी प्रकार कक्षा छह के छात्र आर्यव शर्मा पुत्र मुरलीधर शर्मा ने मिश्रीलाल दुबे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केकड़ी में में आयोजित तीरंदाज़ी प्रतियोगिता चौदह वर्ष आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह छात्र इसी स्कूल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा। कक्षा छह के छात्र हार्दिक साहू पुत्र रामजस तेली ने भी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गुजरवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय मुक्केबाज़ी 32 से 34 किलो भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन उपलब्धियों पर श्री सुधासागर स्कूल के अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनन्द सोनी, निदेशक अजय जैन, उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा व शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण गुर्जर ने विद्यार्थियों को बधाई दी व राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement