Article Image
श्री सुधासागर स्कूल केकड़ी ने जीता 19 वर्ष छात्र वर्ग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
केकड़ी। केकड़ी में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय मैदान पर आयोजित 19 वर्ष आयु छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 27, 2024 • 7:11 AM IST
Share This Story
केकड़ी। केकड़ी में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय मैदान पर आयोजित 19 वर्ष आयु छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्री सुधासागर स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बोटून्दा की टीम को 52 रनों से करारी शिकस्त देकर विजेता का खिताब जीत लिया। श्री सुधासागर स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर के मैच में 130 रन बना लिए। जवाब में बोटून्दा की टीम निर्धारित ओवर में 78 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता के अंतर्गत 17 वर्ष छात्र वर्ग में सेंट्रल एकेडमी स्कूल, केकड़ी ने श्री सुधासागर स्कूल केकड़ी को, 19 वर्ष छात्रा वर्ग में पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवलियाकलां ने श्री सुधासागर स्कूल केकड़ी को, 17 वर्ष छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, करांटी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ाखुर्द को हराकर विजेता के खिताब जीते।

श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल के तत्वावधान में सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता का शुक्रवार दोपहर को स्कूल परिसर में समारोहपूर्वक समापन किया गया। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के प्रधानाचार्य कालूराम सामरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को पारितोषिक प्रदान किये गए। समारोह की अध्यक्षता श्री सुधासागर स्कूल के सचिव आनंद सोनी ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि वे नियमित अभ्यास किया करें। उन्होंने विद्यार्थियों को एकाग्र होकर निष्ठा व लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा दी। उन्होनें प्रतियोगिता को शानदार व सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए श्री सुधासागर स्कूल के प्रबंधन की भूरि भूरि सराहना की। अंत में अतिथियों ने प्रतियोगिता का ध्वज उतारकर टूर्नामेंट के विधिवत समापन की घोषणा की।
प्रारम्भ में स्कूल के निदेशक अजय जैन व क्रीड़ा संयोजक एस एन खण्डेलवाल ने अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया। क्रीड़ा सचिव कैलाशचंद शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता के सभी वर्गों में कुल 34 टीमों ने हिस्सा लिया। संचालन स्कूल के श्रीनारायण शर्मा ने किया। इस पांच दिवसीय टूर्नामेंट में तकनीकी सलाहकार व चयन समिति के सचिव कृष्णगोपाल मीणा व स्कूल के शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण गुर्जर सहित अम्पायर भारत भूषण पंवार व अंकुश आचार्य का विशेष सहयोग रहा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement