Article Image
श्री शक्ति एकेडमी केकड़ी फिर से बना राजस्थान का सिरमौर
आज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, (अजमेर) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट में केकड़ी में स्थित श्री शक्ति स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 29, 2024 • 7:21 AM IST
Share This Story
आज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, (अजमेर) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट में केकड़ी में स्थित श्री शक्ति स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल कर टाॅप रैंक्स में जगह बनायी है।श्री शक्ति स्कूल की छात्रा सुश्री "अक्षरा उपाध्याय ने 92.50 प्रतिशत, अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

शिक्षा नगरी केकड़ी एवं केकड़ी का गौरव "श्री शक्ति" स्कूल,ने एक बार फिर 10वीं परीक्षा परिणाम (2023-24) में अपनी बादशाहत कायम रखी है। हर वर्ष परीक्षा में टॉप करने की जो परंपरा है, उसे बरकरार रखते हुए, इस साल भी विद्यालय ने शानदार परिणाम हासिल किया हैं। संस्था सचिव भवानी सिंह शक्तावत में बताया यह सराहनीय परिणाम विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों की समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। विद्यालय प्रबंधन, सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई देता है। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सफलता पर श्री शक्ति स्कूल में उत्साह का माहौल रहा। शानदार आतिशबाजी की गई, मिठाइयां बांटी गई।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement