Article Image
श्री राम धाम संत सेवा आश्रम में नो कुंडीय गोपुष्टि महायज्ञ 19 अप्रैल से, बड़ गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर दिया न्योता
मेवदाकला, 19 मार्च। श्री राम धाम संत सेवा आश्रम, चोसला कॉलोनी में आयोजित होने वाले नो कुंडीय एवं गोपुष्टि महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। इस पावन आयोजन क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 19, 2025 • 10:55 AM IST
Share This Story
मेवदाकला, 19 मार्च। श्री राम धाम संत सेवा आश्रम, चोसला कॉलोनी में आयोजित होने वाले नो कुंडीय एवं गोपुष्टि महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। इस पावन आयोजन का विधिवत शुभारंभ 19 अप्रैल से होगा और समापन 25 अप्रैल को किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखनेको मिल रहा है।

महायज्ञ की पूर्व संध्या पर बुधवार को केकड़ी स्थित बड़ गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर धार्मिक न्योता दिया गया। इस अवसर पर यज्ञाचार्य राधा शरण शर्मा ने बताया कि यह महायज्ञ संत परंपरा के मार्गदर्शन में गोसेवा, धर्म संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। महंत रघुवीर दास महाराज के सानिध्य में होने वाले इस महायज्ञ के अंतर्गत आश्रम में शनि शिला, हनुमान जी की भव्य प्रतिमा एवं शिव परिवार की प्रतिष्ठा भी की जाएगी। इस दौरान वेद मंत्रों के उच्चारण और वैदिक अनुष्ठानों के बीच धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे।

आश्रम के महंत रघुवीर दास महाराज ने बताया कि इस महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। आश्रम परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस पावन अवसर पर क्षेत्रभर से संत-महात्मा, विद्वान आचार्य एवं हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। आश्रम से जुड़े भक्तों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस दिव्य महायज्ञ में शामिल होने की अपील की है, जिससे वे पुण्य लाभ अर्जित कर सकें और धर्मयात्रा का हिस्सा बन सकें।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement