Article Image
श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी, केकड़ी में भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न, विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियाँ
केकड़ी- श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी केकड़ी में शनिवार को पटेल मैदान में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 16, 2025 • 7:47 AM IST
Share This Story
केकड़ी- श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी केकड़ी में शनिवार को पटेल मैदान में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी इस शाम में मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र हेमानी उपखंड अधिकारी केकड़ी विशिष्ट अतिथि संजय सारस्वत सहायक नगर नियोजन नगर परिषद केकड़ी, सत्यनारायण चौधरी अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी एवं खेल विशेषज्ञ खेल प्रभारी केकड़ी, विष्णु शर्मा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी, सुभाष भाल, ब्रजराज शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं। लोकनृत्य, नाटक, गायन, कविताएं एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विशेष रूप से प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य और सामाजिक संदेश देने वाले नाटक को खूब सराहा गया अतिथि परिचय उमेश कुमार ने किया सांस्कृतिक प्रभारी भावना दवे, अंजलि लोहार, सचिन शर्मा, मुरलीधर बारेट के निर्देशन में सरस्वती वंदना वर्षा एवं दल , स्वागत गीत राधिका एवं दल , गणेश वंदना शिवम एवं दल सामूहिक नृत्य कण कण सु गुंजे जय जय राजस्थान अर्पिता एवं दल , नशीले पदार्थों का सेवन पर नाटक मोहम्मद जुनेद एवं ग्रुप , सामूहिक गीत जय जय भारत माता अर्पिता एवं दल, योगासन आयुषी एवं दल, लुक छुप जाओ जी पर नृत्य चित्रांशी झारोटियां ने , सोशल मीडिया पर नाटक मिथिलेश एवं दल, सामूहिक नृत्य आरंभ है प्रचंड है पर माही सिंह एवं दल, शारीरिक शिक्षक अभिषेक शर्मा के प्रयासों से हनुमान चालीसा पर पिरामिड लक्की आचार्य एवं दल , सामूहिक नृत्य पापा मेरे पापा पर साक्षी एवं दल, जलवा तेरा जलवा रुचिका एवं दल द्वारा किया गया मंच की साज सजा सरमा कुमारी गुर्जर, पिंकेश कंवर, चांद शर्मा रितिका खींची रंगोली विष्णु सेन, वंदना साहू ममता जांगिड़ के द्वारा बनाई गई प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।

इस अवसर पर सत्यनारायण चौधरी अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी एवं खेल विशेषज्ञ खेल प्रभारी केकड़ी को केकड़ी खेल रत्न खो खो से एम एल डी संस्थान के ताम्रपत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन,कार्यक्रम में भाग लेने वाले 125 विद्यार्थियों ओर 68 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 67 विद्यार्थियों तथा दो राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले छात्रों लखन धाबाई, ईशुराज सिंह तथा सत्र 2023-24 में कक्षा दसवीं 12 में 90% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले 10 भैया बहनों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे द्वारा प्राथमिक विभाग के प्रभारी मनोज कुमार वर्मा तथा भंवर लाल पाराशर सेवक को विद्यालय के प्रति समर्पित सेवा भाव के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र हेमानी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, "आप सभी हमारे देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता और आत्मविश्वास को भी विकसित करना बेहद जरूरी है। संस्थान के सचिव चंद्रप्रकाश दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि यह वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र कुमार जांगिड़, मनोज कुमार वर्मा, विकास सिंह शक्तावत, ओमप्रकाश रेगर सुरेश खारोल अभिभावक और स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे विद्यालय का यह वार्षिकोत्सव न केवल मनोरंजन बल्कि प्रेरणा और उत्साह का भी अद्भुत संगम साबित हुआ। निदेशक डॉ. अविनाश दुबे के द्वारा आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन नाथु लाल कुम्हार और कविता सैनी के द्वारा किया गया समारोह का समापन शांति मंत्र का उच्चारण कर राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement