Article Image
श्री भाग्योदयेश्वर महादेव मंदिर में उत्साह के साथ गरबा डांडिया रास का आयोजन
केकड़ी - अजमेर रोड स्थित भाग्योदय नगर के श्री भाग्योदयेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा डांडिया रास का आयोजन धूमधाम से किया जा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 09, 2024 • 7:05 AM IST
Share This Story
केकड़ी - अजमेर रोड स्थित भाग्योदय नगर के श्री भाग्योदयेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा डांडिया रास का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता जगदंबे का भव्य दरबार सजाया गया है और गरबा पांडाल में उत्साहपूर्वक डांडिया रास का आयोजन हो रहा है।






इस आयोजन में महिलाओं और बालिकाओं ने गुजराती थीम पर सजी-धजी होकर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। विशेष प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें जूनियर और सीनियर बालिकाओं और महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान पर रही प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

मीडिया प्रभारी दिनेश वैष्णव के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान केकड़ी के प्रसिद्ध जादूगर हरीश नैना ने अपनी जादुई कलाओं से सभी का मनोरंजन किया जिससे दर्शक रोमांचित हो उठे। लायन एस. एन. न्याती ने अपने उद्बोधन में मंदिर समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय गरबा रास कार्यक्रम की सराहना की और समिति का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केकड़ी लायंस क्लब के पदाधिकारी, लायन एस. एन. न्याती, निरंजन चौधरी, भागचन्द मूंदड़ा, विनय पाण्ड्या, संजय जैन और जगदीश फतेहपुरिया उपस्थित रहे। मंदिर समिति के सचिव रामधन प्रजापत ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका समाज सेविका सरोज नरूका और राजेश्वरी उपाध्याय ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति ने अतिथि पदाधिकारियों और निर्णायकों को स्मृति चिन्ह और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement