Article Image
श्री झरनेश्वर महादेव सदारा से कांवड़ यात्रा का दूसरा दल रवाना
आज श्री झरनेश्वर महादेव सदारा से कांवड़ यात्रा का दूसरा 9 सदस्यीय दल रवाना हुआ। कांवड़िए पूर्ण उत्साह के साथ मोटरसाइकिल से परशुराम महादेव, राजसमंद से कांवड़
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 31, 2024 • 1:33 AM IST
Share This Story
आज श्री झरनेश्वर महादेव सदारा से कांवड़ यात्रा का दूसरा 9 सदस्यीय दल रवाना हुआ। कांवड़िए पूर्ण उत्साह के साथ मोटरसाइकिल से परशुराम महादेव, राजसमंद से कांवड़ लाने के लिए निकले। इस दौरान पुजारी हीरा नाथ योगी और सुरेंद्र वैष्णव भी मौजूद रहे।

सरक्षक कुशल चंद जैन ने बताया कि इस 9 सदस्यीय दल में लाडू राम कहार, महेंद्र कहार, राजकुमार कहार, अशोक कहार, रामराज कहार, धनराज कहार, राकेश कहार, बनवारी बैरवा और चेतन कहार शामिल हैं। कांवड़ियों का यह दल हरियाली अमावस्या के दिन कांवड़ लेकर लौटेगा और उसी दिन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ झरनेश्वर महादेव पर कांवड़ चढ़ाई जाएगी।
कल, दिनांक 1 अगस्त 2024 को, 100 सदस्यीय दल पुष्कर से कांवड़ लेने के लिए रवाना होगा। यह यात्रा धार्मिक उत्साह और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली के प्रति जागरूकता फैलाने का उद्देश्य रखती है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement