Article Image
श्रीमद भागवत कथा में श्री गिरिराजधरण को लगाया छप्पनभोग
केकड़ी के कादेड़ा रोड स्थित पटेल मैरिज गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आज भगवान गिरिराज धरण की सुंदर झांकी सजाई गई और स्वादिष्ठ व्यंजनों को सजाकर ठा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 28, 2024 • 6:53 AM IST
Share This Story
केकड़ी के कादेड़ा रोड स्थित पटेल मैरिज गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आज भगवान गिरिराज धरण की सुंदर झांकी सजाई गई और स्वादिष्ठ व्यंजनों को सजाकर ठाकुर जी के 56 भोग लगाया । कथा संयोजक रामगोपाल सैनी ने बताया कि श्रीरामदारा चातुर्मास समिति केकड़ी के द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक रामस्नेही संत ईश्वर राम महाराज ने सभी भक्तो को धर्मोपदेश देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की लीलाओं का कोई पार नही । बाल्यावस्था में ही भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की।



बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। कृष्ण भगवान बाद में गोकुल छोड़कर नंद गाँव आ गए वहां पर भी उन्होंने कई लीलाएं की जिसमे गोचारण लीला, गोवर्धन लीला, रास लीला आदि मुख्य है। भागवत कथा के प्रवचन के दौरान महाराज ने बताया कि ब्रज वासियों को इंद्र के कोप से बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने अपनी एक उंगली पर गोवर्धन को धारण कर लिया । तब से भगवान श्री कृष्ण को गिरिराज धरण भी कहा जाता है । कथा के दौरान छप्पन भोग दर्शन एवं अन्नकूट का भोग लगा तत्पचात सभी भक्त में प्रसाद के रूप में वितरण किया गया ।

व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक रामस्नेही संत का गौ सेवक एवम गौशाला व्यवस्थापक आन्नदीराम सोमानी के नेतृत्व में बढ़ते कदम गौशाला संस्था एवं समाजसेवी रामगोपाल सैनी के नेतृत्व में सामाजिक संगठन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी केकड़ी एवम सर्व माहेश्वरी समाज केकड़ी द्वारा मंचासीन संतो का दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement