Article Image
शांति, सुरक्षा और ट्रैफिक पर फोकस: पुलिस की विशेष तैयारियां, केकड़ी में सीएलजी सदस्यों की बैठक
केकड़ी। आगामी त्योहारों के अवसर पर शब-ए-बारात एवं महाशिवरात्रि के मद्देनजर शहर की शांति व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने के लिए सीएलजी (सामाज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 11, 2025 • 7:22 AM IST
Share This Story
केकड़ी। आगामी त्योहारों के अवसर पर शब-ए-बारात एवं महाशिवरात्रि के मद्देनजर शहर की शांति व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने के लिए सीएलजी (सामाजिक सुरक्षा समिति) की बैठक का आयोजन किया गया। शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए केकड़ी शहर थाना परिसर में सीएलजी (सामाजिक सुरक्षा समिति) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरोजमल मीणा, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, उपखंड अधिकारी सुभाष हेमानी, थाना अधिकारी कुसुमलता मीणा और नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश साहू ,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और शांति बनाए रखना था। साथ ही बाजारों में भीड़भाड़ और ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित करने के उपायों पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरोजमल मीणा ने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था को दूर करने के लिए उचित प्रबंधन किया जाएगा, जिससे आमजन को राहत मिले। उन्होंने सुझाव दिया कि व्यस्ततम चौराहों और बाजार क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण के लिए सुनियोजित पार्किंग और वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाने चाहिए।

पुलिस अधीक्षक हर्षित शर्मा ने कहा कि यातायात समस्या के समाधान के लिए जनता से मिले सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखें, जिससे उनका प्रभावी समाधान किया जा सके। थानाधिकारी कुसुम लता मीणा ने बैठक में कहा कि शहर में ट्रैफिक की समस्या को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और जल्द ही इसके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी समस्या के लिए पुलिस से संपर्क करें।

बैठक में स्थानीय व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति जताई। सीएलजी सदस्यों ने भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुधारने की जरूरत पर जोर दिया।

बैठक में नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, महेश बोयत, भाजपा शहर अध्यक्ष रितेश जैन, केदार शर्मा, मोहम्मद सईद नकवी, धनराज कच्छावा, मानकचंद जैन, हीराचंद खूटेंटा, नवीन सोनी, रोहित जांगिड़, विनय कुमार पंडिया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों को जल्द ही प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को बेहतर ट्रैफिक और सुरक्षा सुविधाएं मिल सकें।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement