Article Image
शत-प्रतिशत ऑनलाइन न्यूमरेशन करने वाले सुपरवाइजर व बीएलओ सम्मानित
केकड़ी, 29 नवंबर- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत शत-प्रतिशत न्यूमरेशन ऑनलाइन पूर्ण करने वाले सुपरवाइजर एवं बीएलओ को शुक्रवार को सीबीईओ कार्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 29, 2025 • 5:35 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 29 नवंबर- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत शत-प्रतिशत न्यूमरेशन ऑनलाइन पूर्ण करने वाले सुपरवाइजर एवं बीएलओ को शुक्रवार को सीबीईओ कार्यालय में सम्मानित किया गया। यह सम्मान निर्वाचन अधिकारी दीपांशु सांगवान के निर्देश एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी गोपीलाल कीर की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में दूरभाष पर सूचना देकर सभी संबंधित सुपरवाइजर और बीएलओ को आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया। अधिकारियों ने राष्ट्रीय दायित्व में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सभी कार्मिकों का आभार जताया।
सम्मानित सुपरवाइजर —
रमेश नौगिया, रमेश डसानिया, जितेंद्र बज, हरी नारायण बीदा।
सम्मानित बीएलओ —
सत्यनारायण लक्षकार, जावेद खान, धर्मराज वैष्णव, रामजस तेली, वीरेंद्र कुमार, दिनेश वैष्णव, मोंटू पंवार, सुनीता मीणा, सुनीता चौधरी, भीमराम मीणा, खुशीराम मीणा, सोजी राम मीणा, राजेंद्र चौधरी, प्रेमचंद खटीक और कालूराम रेगर।
कार्यक्रम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव पुरोहित, यूडीसी दिलीप मिश्रा, विष्णु, जगदीश संदर्भ व्यक्ति तथा उप प्रधानाचार्य ऋतु पाराशर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण शर्मा ने किया। अंत में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कैलाश जोशी ने सभी बीएलओ से साक्षात्कार लेकर उनके अनुभव सुने।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement