Article Image
वाहनों की बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
जिला केकड़ी में चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सावर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। रात्रि के समय खड़े वाह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 13, 2024 • 3:41 AM IST
Share This Story
जिला केकड़ी में चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सावर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। रात्रि के समय खड़े वाहनों से बैटरियां चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

सावर निवासी परिवादी राजदीप सिंह शक्तावत ने पुलिस थाना सावर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि देवली तिराहा सावर स्थित उनकी फर्म "श्री देवनारायण एंटरप्राइजेज" के सामने खड़े उनके वाहनों—पिकअप, कैम्पर, कार, जेसीबी, एलएनटी और डम्पर—से कुल 6 बैटरियां चोरी हो गईं। इस पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 176/2024, धारा 303 (2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। थानाधिकारी सावर के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्ध—मिहिर भोज गुर्जर और पिंटू माली—को हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ के बाद इन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. मिहिर भोज पुत्र रतनलाल गुर्जर - निवासी सावर, पुलिस थाना सावर, जिला केकड़ी।
2. पिंटू पुत्र रायचंद माली - निवासी सावर, पुलिस थाना सावर, जिला केकड़ी।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सावर सुमन के साथ राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र, शिवदयाल, गोपाल चालक, और कोमल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement