Article Image
वैष्णव समाज की तीन दिवसीय प्रीमियर लीग में 8 टीमों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम, फाइनल में वैष्णव पैंथर ने वैष्णव भक्त को हराकर जीती ट्रॉफी
केकड़ी में वैष्णव युवा संगठन परिक्षेत्र केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वैष्णव प्रीमियर लीग (VPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 20 जून को यमुना वि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 22, 2025 • 6:51 AM IST
Share This Story
केकड़ी में वैष्णव युवा संगठन परिक्षेत्र केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वैष्णव प्रीमियर लीग (VPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 20 जून को यमुना विहार गार्डन, केकड़ी में हुआ। वर्षा के कारण पहले प्रस्तावित स्थल राजकीय महाविद्यालय को बदलते हुए सभी मैच यमुना विहार गार्डन में आयोजित किए गए।

इस प्रतियोगिता में वैष्णव समाज के 100 से अधिक युवाओं की आठ टीमों ने भाग लिया, जिनमें कुल 15 मैच खेले गए। विजेता टीम को ₹11000 नकद व ट्रॉफी, उपविजेता को ₹5100 नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज को ₹1100 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं गेंदबाज को ₹501-₹501 तथा प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को ₹251 नकद पुरस्कार दिया गया। टीमों की ओनरशिप, नाम और कप्तान इस प्रकार रहे: वैष्णव स्टार्स – चेतन वैष्णव (शाहपुरा), कप्तान आदित्य वैष्णव; वैष्णव लीजेंड्स – मोहित वैष्णव (विद्या आश्रम), कप्तान मोहित वैष्णव; वैष्णव पैंथर्स – गोविंद वैष्णव (एलएक्सबी), कप्तान धर्मराज वैष्णव; वैष्णव भक्त – उत्तम वैष्णव (ताजपुरा), कप्तान ईश्वर वैष्णव (कादेड़ा); वैष्णव रायजर्स – जयप्रकाश वैष्णव (केशव विद्यापीठ), कप्तान विष्णु वैष्णव; वैष्णव मीडिया चैलेंजर्स – रामकिशन वैष्णव (गुलाबपुरा), कप्तान सुमित वैष्णव (सदारा); वैष्णव वॉरियर्स – डॉ. बालकिशन वैष्णव; वैष्णव योद्धा – डॉ. राहुल वैष्णव (पारा)। टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने किया। रविवार को को खेले गए फाइनल मुकाबले में वैष्णव पैंथर्स और वैष्णव भक्त के बीच मुकाबला हुआ जिसमें वैष्णव पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की। विजेता टीम के ओनर गोविंद वैष्णव (एलएक्सबी) व कप्तान धर्मराज वैष्णव डाबर थे जबकि उपविजेता टीम वैष्णव भक्त के ओनर उत्तम वैष्णव (ताजपुरा) थे। निर्णायक मुकाबले में प्रवीण वैष्णव को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया वहीं कपिल वैष्णव को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक उत्तम वैष्णव ताजपुरा रहे जो वर्तमान में वैष्णव युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आयोजन को सफल बनाने में धर्मराज वैष्णव डाबर, मोहित वैष्णव (केकड़ी), अमित वैष्णव (केकड़ी), विष्णु वैष्णव, जेपी वैष्णव (केशव विद्यापीठ), किशन वैष्णव, अनुराग वैष्णव, आदित्य वैष्णव, गणेश वैष्णव, अनिल वैष्णव, द्वारका प्रसाद वैष्णव, डॉ. राहुल वैष्णव, रामकिशन वैष्णव (पत्रकार, विजयनगर), सुमित वैष्णव (सदारा), ईश्वर वैष्णव (कादेड़ा), दिनेश वैष्णव (रणजीतपुरा), पवन वैष्णव (अध्यक्ष), बालकिशन वैष्णव, मुकेश वैष्णव (पिपलाज), जितेंद्र वैष्णव (बालाजी CCTV), विनोद वैष्णव (डिकोट), तेजमल वैष्णव, रमेश वैष्णव, गोपाल वैष्णव (रणजीतपुरा), कैलाश वैष्णव (केकड़ी), महावीर तस्वारिया, ओम प्रकाश गुरुजी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आयोजन में प्रमुख अतिथि के रूप में श्याम सुंदर वैष्णव (अध्यक्ष, महासभा अजमेर), विष्णु शोभावत, सुभाष खोड़ा गणेश, सत्यप्रकाश तबीजी, ओमप्रकाश जी, बनवारी जी, कौशल्या वैष्णव (हरिद्वार) उपस्थित रहे। अध्यक्षता पदम वैष्णव (कोटा) ने की और विशिष्ट अतिथि भारत भूषण बैरागी, हरिओम बैरागी, राधेश्याम जी, महेंद्र जी (कोटा) रहे। कार्यक्रम का संचालन परमेश्वर टिलावत ने किया। आयोजन की सफलता में महावीर वैष्णव (छगनपुरा), नवल वैष्णव (कोटड़ी) व गोविंद वैष्णव अस्थल मोहल्ला की भूमिका भी उल्लेखनीय रही।

21 जून को आयोजन के मुख्य अतिथि रहे: होनहार राठौड़ (प्रधान, पंचायत समिति), अविनाश दुबे (संचालक, MLD संस्थान), रघुवीर सैनी (Owner, यमुना विहार), अतुल सैनी (RAS)। 22 जून को ओम वैष्णव (श्यार), गोपाललाल वैष्णव (रणजीतपुरा), महावीर वैष्णव (तस्वारिया), कैलाश वैष्णव व बिरदीचंद वैष्णव (सुबह) ने भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सीताराम वैष्णव (अध्यक्ष, वैष्णव छात्रावास) तथा अध्यक्षता बृजकिशोर वैष्णव ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तम वैष्णव ताजपुरा व पवन वैष्णव कादेड़ा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने और समाज में भाईचारे की मिसाल कायम करने की प्रेरणा दी। उद्घाटन में सभी टीमों को ड्रेस वितरित की गई और उत्सव जैसा माहौल बना। पूरे टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण वैष्णव वीर न्यूज चैनल पर किया गया जिसमें परमेश्वर टिलावत और गणेश वैष्णव ने तकनीकी संचालन का कार्यभार संभाला।








Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement