Article Image
वैष्णव समाज की आम सभा में सामाजिक एकता और विकास पर जोर
निकटवर्ती धानेश्वरधाम में वैष्णव बैरागी समाज समिति की आम सभा समिति अध्यक्ष और पूर्व सरपंच आशाराम वैष्णव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ बालाजी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 25, 2024 • 10:38 AM IST
Share This Story
निकटवर्ती धानेश्वरधाम में वैष्णव बैरागी समाज समिति की आम सभा समिति अध्यक्ष और पूर्व सरपंच आशाराम वैष्णव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ बालाजी महाराज के दीप प्रज्ज्वलन और हनुमान चालीसा पाठ से किया गया। सचिव चेतन वैष्णव देवरिया ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की, जबकि कोषाध्यक्ष महेश वैष्णव सणगारी ने समिति के चार माह के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।

बैठक में धानेश्वर धर्मशाला के विकास और प्रगति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर रामस्वरूप वैष्णव, गोपालदास वैष्णव, रामनिवास वैष्णव, सुरेश वैष्णव, रामनारायण वैष्णव, धनोप सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण वैष्णव, पोखरदास दतोब आदि ने समाज की एकजुटता पर बल दिया और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर विचार व्यक्त किए। भामाशाह बालमुकुंद वैष्णव पटवारी ने 21,000 रुपये का दान दिया, जबकि सीताराम दास हुकुमपुरा ने चार प्लास्टिक टंकी, हरिद्वार दास कजोडिया और जगदीश वैष्णव बासेड़ा ने शीतल जल मन्दिर बनाने की घोषणा की। नंदकिशोर वैष्णव ने बालाजी के अखण्ड ज्योति के लिए एक घी का पीपा देने की घोषणा की।

इस अवसर पर महामंत्री प्रेम दास भेरुखेड़ा, संरक्षक हरिद्वार दास काजोडिया, मिठ्ठू दास रघुराजपुरा, महावीर दास टीठोडा, तुलसीदास वैष्णव पारोली, सीताराम दास सलारी, सरवाड़ समिति अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव, डिग्गी धर्मशाला अध्यक्ष हनुमान वैष्णव, पूर्व सरपंच चांदा देवी, सियाराम वैष्णव, रामेश्वर दास तसवरिया बासा, जगदीश वैष्णव, रामगोपाल वैष्णव, रामेश्वर दास ढोकलिया, हीरादास बिजवाड़, अध्यापक रणजीत बैरागी, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष रघुवीर वैष्णव, रमेश वैष्णव, सुरेन्द्र वैष्णव, शिवराज दिवाकर, शाहपुरा अध्यक्ष योगेन्द्र वैष्णव, अध्यापक लक्ष्मण वैष्णव, मिश्रीदास दौलतपुरा, धनराज, नंदकिशोर, सतीश वैष्णव, राधाकृष्ण, शिवगोपाल वैष्णव, रामपाल बच्छखेड़ा, हेमराज हुकुमपुरा, बजरंगदास बडला, हरदयाल बडला सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement