Article Image
वैष्णव बैरागी समाज छात्रावास में निशुल्क आवास सुविधा
केकड़ी- केकड़ी शहर के अजमेर रोड़ पर स्थित श्री वैष्णव बैरागी चतुर संप्रदाय छात्रावास एवं शैक्षणिक संस्थान में छात्रों के लिए एक अनुकरणीय पहल करते हुए उनके श
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 19, 2025 • 6:11 AM IST
Share This Story
केकड़ी- केकड़ी शहर के अजमेर रोड़ पर स्थित श्री वैष्णव बैरागी चतुर संप्रदाय छात्रावास एवं शैक्षणिक संस्थान में छात्रों के लिए एक अनुकरणीय पहल करते हुए उनके शैक्षणिक जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इन पहलों के तहत अब छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क आवास की सुविधा दी जा रही है। साथ ही, छात्रावास परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित लाइब्रेरी की शुरुआत भी की गई है।
छात्रावास समिति के अध्यक्ष सीताराम वैष्णव डाबर ने बताया कि 23 मार्च 2025 को पारित प्रस्ताव के अनुसार 1 जून 2025 से छात्रावास में रहने वाले किसी भी विद्यार्थी से कोई किराया नहीं लिया जा रहा है। यह निर्णय विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि वे बिना आर्थिक दबाव के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
कोषाध्यक्ष बृजकिशोर वैष्णव ने बताया कि छात्रावास में निवास कर अध्यन करने छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छात्रावास में AC युक्त आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। यह लाइब्रेरी न केवल शांत और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करती है, बल्कि पूरी तरह से निशुल्क भी है, जिससे सभी छात्र इसका लाभ उठा सकें।
वहीं विकास की कदम बढ़ते हुए छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए छात्रावास परिसर के चारों ओर तारबंदी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त, मंगलवार को संपूर्ण परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो गई है। पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा की बचत को ध्यान में रखते हुए छात्रावास में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। आवश्यक फाइल प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और जल्द ही कार्य आरंभ होने की उम्मीद जताई जा रही है। छात्रावास समिति के सचिव गोपी कृष्ण वैष्णव ने बताया कि

छात्रावास परिसर में ही बनाए गए शिव मंदिर के प्रांगण का छत निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। इसका ठेका दे दिया गया है और निर्माण कार्य तेज गति से प्रगति पर है, जिससे धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर स्थान मिल सकेगा।संस्थान के अध्यक्ष श्री सीताराम वैष्णव डाबर ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा देने के लिए समिति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, "हमारा प्रयास है कि किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई सुविधा के अभाव में बाधित न हो। छात्रहित हमारे लिए सर्वोपरि है और भविष्य में भी इस दिशा में कई योजनाएं लागू की जाएंगी।"
श्री वैष्णव बैरागी चतुर संप्रदाय छात्रावास द्वारा उठाए गए यह कदम न केवल केकड़ी, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र में छात्र कल्याण की दिशा में एक मिसाल बनकर उभरे हैं। यह पहल ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement