Article Image
वैष्णव बैरागी समाज का श्री हनुमान पाटोत्सव एवं सम्मान समारोह 12 जून को
केकड़ी-वैष्णव बैरागी चतु संप्रदाय छात्रावास शैक्षणिक संस्थान केकड़ी के तत्वाधान में वैष्णव ब्रिगेड परिक्षेत्र केकड़ी के द्वारा श्री हनुमान पाटोत्सव एव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 11, 2024 • 1:54 AM IST
Share This Story
केकड़ी-वैष्णव बैरागी चतु संप्रदाय छात्रावास शैक्षणिक संस्थान केकड़ी के तत्वाधान में वैष्णव ब्रिगेड परिक्षेत्र केकड़ी के द्वारा श्री हनुमान पाटोत्सव एवं सम्मान समारोह 12 जून को होगा। इस अवसर पर वैष्णव जल सेवा समिति डिग्गी मालपुरा द्वारा निर्मित जल मन्दिर का लोकार्पण किया जायेगा।

वैष्णव ब्रिगेड के अध्यक्ष रवि वैष्णव मालपुरा ने बताया कि मंगलवार 11 जून को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ एवं भजन संध्या का कार्यक्रम है। 12 जून बुधवार को विशाल कलश यात्रा एवं प्रतिभा समाज समारोह का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम होंगे। विशिष्ट अतिथि स्वामी लक्ष्मी नारायण दास महाराज, शक्तिपीठ नागौर एवं महावीर दास हाजीयावास होंगे।
वैष्णव बैरागी छात्रावास शैक्षणिक केकड़ी के कोषाध्यक्ष बृजकिशोर वैष्णव बघेरा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में 10th 12th एवं वरिष्ठ जन व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज बंधुओ को सम्मानित किया जाएगा।

वैष्णव ब्रिगेड संरक्षक दिनेश वैष्णव खिड़की गेट ने बताया कि श्री हनुमान पाटोत्सव एवं सम्मान समारोह को लेकर समाज में उत्साह है जिसमे वैष्णव समाज चोमालिसा का फर्स्ट , चोमालिसा सेकंड , धानेश्वर समिति , सरवाड़ बैयालिसा समिति 16 गांव ,भिनाय चौरासी , डिग्गी समिति , नसीराबाद समिति , विजयनगर गुलाबपुरा समिति , अजमेर समिति डिग्गी समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

दिनेश वैष्णव स्वामी बावड़ी ने बताया कि श्री हनुमान पाटोत्सव एवं सम्मान समारोह को लेकर बैठक की गई है जिसमें वैष्णव छात्रावास अध्यक्ष सीताराम वैष्णव, परमेश्वर अरणीया, बृज किशोर वैष्णव, गोपी कृष्ण वैष्णव, उमाशंकर वैष्णव चौसला, सावन वैष्णव बालाजी बगीची, महावीर वैष्णव देवगांव, दिनेश वैष्णव खिड़की गेट, महावीर वैष्णव छगनपुरा, दिनेश वैष्णव बावड़ी, गोविंद वैष्णव अस्थल , सुरेश वैष्णव सांपला,जुगल वैष्णव चौसला, प्रदीप टिलावत बघेरा, बनवारी सलारी, नवल वैष्णव कोटडी आदि वैष्णव सदस्य उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement