केकड़ी: विजयदशमी के पावन अवसर पर वैष्णव बैरागी महासभा विकास समिति के सदस्यों ने जिला अस्पताल केकड़ी में मरीजों को फल वितरित कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन कुमार जांगिड़ और समिति के सदस्यों ने बच्चों, पुरुषों, और महिलाओं के वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उन्हें फल प्रदान किए।


डॉ. नवीन कुमार जांगिड़ ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में लोग घर के बने पोषक आहार की बजाय जंक फूड और पैक्ड फूड का अधिक सेवन कर रहे हैं जिससे बच्चों और बुजुर्गों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने हीमोग्लोबिन की कमी और एनीमिया जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक किया और मरीजों को फल देकर पोषण का महत्व समझाया।


समिति के अध्यक्ष गोपाल लाल योगानंदी (रणजीतपुरा) ने मरीजों का हालचाल पूछा और विजयदशमी के पर्व पर भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है जिसे हमें अपने जीवन में अमल में लाना चाहिए।


इस कार्यक्रम में श्री ओमप्रकाश वैष्णव, रघुवीर दास वैष्णव, गोपाल लाल वैष्णव, सचिव कैलाश चंद वैष्णव, कृष्ण गोपाल वैष्णव, संजय वैष्णव, रमेश चंद्र वैष्णव, तेजपाल वैष्णव और केशव वैष्णव सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।