Article Image
विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल केकड़ी ने राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रथम स्थान हासिल किया
15 अक्टूबर2024- विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल केकड़ी ने एटा उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।अध्यक्ष चंद्रकला जैन ने बताया
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 15, 2024 • 4:51 AM IST
Share This Story
15 अक्टूबर2024- विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल केकड़ी ने एटा उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।अध्यक्ष चंद्रकला जैन ने बताया कि सिद्धान्त रत्न गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी के सानिध्य में आयोजित विशुद्ध भक्त परिवार के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की अलग अलग प्रान्तों से आये भक्त परिवारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियाँ दी। पूरे वर्ष पर्यंत किये गए धार्मिक व सामाजिक कार्यों व अधिवेशन में दी गई प्रस्तुतियों में से चयन कर निर्णायकों ने प्रथम स्थान पर केकड़ी का चयन किया ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला बडजात्या व राष्ट्रीय महामंत्री माला सोनी ने 11000/-की राशि का नकद पुरस्कार ओर प्रत्येक सदस्या को उपहार व ट्रॉफी से पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया। संघस्थ गणिनी आर्यिका विज्ञ मति माताजी ने अपने संबोधन में बताया कि केकड़ी की महिला मंडल की टीम ने वर्ष पर्यंत केकड़ी में आये साधु संत आचार्य सुनील सागर महाराज,मुनि आदित्य सागर महाराज,मुनि सुन्दर सागर महाराज, मुनि अनुपम सागर महाराज के आहार में चौके लगाए, विहार करवाया,साधु सेवा की, 17 दिन तक श्री सम्मेद शिखर में आर्यिका संघ के लिए चौका लगाया, गौ सेवा,अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किये,पर्यूषण पर्व में शिविरार्थियों को सुबह शाम भोजन और अल्पाहार में सहयोग किया,केकड़ी में आयोजित अग्रवाल समाज सामूहिक वैवाहिक सम्मेलन में 32 जोड़ों को कन्यादान किया और बैनर प्रजेंटेशन में अधिवेशन में सुन्दर प्रस्तुति दी। इन सभी कार्यों के आधार पर निर्णायकों ने केकड़ी महिला मंडल को प्रथम स्थान प्रदान किया। नीतू जैन,अलका जैन,मैना जैन ,मुन्ना जैन, मंजू जैन ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।




Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement