Article Image
विराट तेजा मेला 2024 में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल समापन
दिनांक 14 सितंबर 2024 को विराट तेजा मेला के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल समापन हुआ। यह शिविर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ ह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 14, 2024 • 11:21 PM IST
Share This Story
दिनांक 14 सितंबर 2024 को विराट तेजा मेला के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल समापन हुआ। यह शिविर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी, केकड़ी एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 08 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित किया गया था। इस शिविर में हजारों लोगों ने नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया, जिससे क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिली।शिविर का संचालन शिविर चिकित्सा प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अंशुल चाहर एवं शिविर समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष होम्योपैथिक फार्मेसी विभाग डॉ. राजेश मीणा द्वारा किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के समस्त अनुभवी चिकित्सकों ,नर्सिंग स्टाफ एवं सहायक कर्मचारियों के द्वारा निपुणता से सेवाएं दी गई ।

शिविर में विभिन्न सामान्य और मौसमी रोगों का उपचार किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल बुखार, मलेरिया, डेंगू, अपच, कब्ज, एसिडिटी, त्वचा रोग, खुजली, एक्जिमा, संधिवात (जोड़ों का दर्द), सिरदर्द, माइग्रेन, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, और महिलाओं से संबंधित रोग शामिल थे। इसके साथ ही मानसिक तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं का भी इलाज किया गया। इन सभी बीमारियों का होम्योपैथिक विधि से न केवल उपचार किया गया, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और भविष्य में इन समस्याओं से बचाव के उपाय भी बताए गए।शिविर का उद्देश्य मेले में आए लोगों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना और होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता फैलाना था। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला केकड़ी के चेयरमैन रामगोपाल सैनी एवं अन्य सभी सदस्यों का शिविर आयोजन में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा ।समापन समारोह के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी, केकड़ी के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर शाह ने आयोजक समिति का धन्यवाद व्यक्त किया और सभी चिकित्सा कर्मियों की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से न केवल लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलती है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement