Article Image
विराट तेजा मेला 2024 में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 8दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ संपन्न
दिनांक 15 सितंबर 2024 केकड़ी -इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा विराट तेजा मेला के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल समापन हुआ।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 15, 2024 • 6:02 AM IST
Share This Story
दिनांक 15 सितंबर 2024 केकड़ी -इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा विराट तेजा मेला के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल समापन हुआ। सोसायटी के सचिव निरंजन तोषनीवाल ने बताया कि केकड़ी जिला कलेकटर श्वेता चौहान के निर्देशानुसार केकड़ी के प्रसिद्ध विराट तेजा मेला में श्रद्धालुओ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वार एलोफेथिक , होम्योपैथीक, एवम आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर केकड़ी नगर परिषद एवम जयपुर रोड़ स्थित कृषि मंडी में संचालित किए गया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन रामगोपाल सैनी ने बताया कि यह शिविर 08 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित किया गया था।

इस शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय केकड़ी,के द्वारा शिविर में 650 राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी, चिकित्सा सेवा से 925 , होम्योपेथिक से 877,लोग चिकित्सा सेवाओं से लाभान्वित हुए, एवम इसी 8 दिवसीय कैम्प में आम नागरिकों के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढाने के लिए आयुर्वेद विभाग द्वारा विभिन्न जड़ी बूटियां से बना गरम काडा आम नागरिकों को पिलाया गया जिसमें लगभग 5500 लोगो ने काढ़ा पिया राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शिवाकांत शर्मा, डॉक्टर प्रीति भट्ट चिकित्सा सहायक मनोज टेलर राजकुमार लोहार, आदि ने अपनी सेवा दी,जिससे क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिली। क्षत्रिय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भी रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविरों का अवलोकन करते हुए कहा कि विराट तेज में लेकर अवसर पर दूर दराज से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाते हुए यह रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा की गई बहुत अच्छी पहल है इस प्रकार के शिविरों से न केवल लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलती है।

तेजा मेला के दौरान इस चिकित्सा सर में रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। शनिवार को शिवर का समापन किया जिसमे शिविर मे सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सक, चिकित्सा सहायक, एवम कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया व साफा बांधकर सम्मानित किया गया ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement