Article Image
व्यावसायिक शिक्षा योजनान्तर्गत संस्था प्रधानों की आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
केकड़ी, 9 जुलाई। व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत संचालित विद्यालयों के संस्था प्रधानों की आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक वि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 09, 2024 • 5:52 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 9 जुलाई। व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत संचालित विद्यालयों के संस्था प्रधानों की आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में हुआ। कार्यशाला की शुरुआत जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय केकड़ी गोविन्द नारायण शर्मा एवं समसा कार्यालय अजमेर के सहायक परियोजना समन्वयक नवीन सागर सोनी ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माला अर्पित कर की।

कार्यशाला में सीबीओ केकड़ी विष्णु शर्मा, समसा कार्यालय अजमेर के कार्यक्रम अधिकारी निहाल सांखला, सहायक लेखाधिकारी महेश कुमार सैनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरिराज व्यास, ब्लॉक सरवाड़ के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र आचार्य, भिनाय ब्लॉक से भंवरलाल जाट एवं सावर ब्लॉक से नेमीचंद खटीक उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में केकड़ी के चार ब्लॉकों के 36 विद्यालयों के संस्था प्रधान, कौशल मित्र एवं लेखाकार्मिक शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वर्ष पर्यन्त व्यावसायिक शिक्षा में आयोजित होने वाली गतिविधियों के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का निराकरण करना था।
समसा परियोजना समन्वयक नवीन सागर सोनी ने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी निहाल सांखला ने समस्त गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सांखला ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संपूर्ण सत्र में औद्योगिक भ्रमण, गेस्ट लेक्चर, ऑन जॉब ट्रेनिंग, स्किल एग्जीबिशन, प्लेसमेंट ड्राइव आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों के सफल संचालन के बारे में कार्यशाला में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यशाला के अंत में खुला सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सभी की जिज्ञासाओं का निराकरण किया गया। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पारस मल जैन एवं उप प्रधानाचार्य कालूराम सामरिया ने सभी उपस्थित गणमान्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement