Article Image
विधायक शत्रुघ्न गौतम ने प्रेसवार्ता में की बड़ी घोषणाएं – जून से केकड़ी-देवली- नसीराबाद का प्रथम चरण शुरू
केकड़ी। क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह बात केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 29, 2025 • 6:13 AM IST
Share This Story
केकड़ी। क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह बात केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने रिंग रोड, फोरलेन और प्रमुख एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गौतम ने बताया कि वर्ष 2008-09 में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के माध्यम से 180 करोड़ रुपए का लोन लिया गया था जिससे देवली-केकड़ी-नसीराबाद सड़क परियोजना प्रस्तावित की गई थी। इसके बाद जब वे 2013 में विधायक बने तो 2015 में केकड़ी के रिंग रोड के लिए उन्होंने 71 करोड़ रुपए की स्वीकृति करवाई। किसानों की सैद्धांतिक सहमति के बाद मुआवजा वितरण भी शुरू हो गया था लेकिन 2018 में सरकार बदलने के साथ इस परियोजना की दिशा भटक गई।

*‘सांप-सीढ़ी’ जैसा बना दी गई रिंग रोड*
गौतम ने कहा कि 2020-21 में कांग्रेस सरकार के समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की लापरवाही से रिंग रोड का स्वरूप अव्यवस्थित हो गया। अब डबल इंजन की सरकार ने इस प्रोजेक्ट को फिर से गति दी है और 650 करोड़ रुपए की स्वीकृति के साथ जून माह से प्रथम चरण में देवली - केकड़ी - नसीराबाद तक कार्य प्रारंभ होगा।
*रिंग रोड और फोरलेन से जुड़े कार्यों का खाका*
उन्होंने बताया कि वर्तमान बायपास को रिंग रोड के रूप में चौड़ा किया जाएगा और नायकी से लेकर कादेड़ा तक का फोरलेन मार्ग बनेगा। यह सड़क बघेरा रोड चौराहा, ज्योतिबा फूले सर्किल और परशुराम सर्किल को पार करते हुए कादेड़ा रोड से जुड़ेगी जिससे शहर का यातायात सुगम हो जाएगा। पूर्ववर्ती सरकार पर गंभीर आरोप गौतम ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास न तो कोई सोच थी न योजना और न ही दूरदर्शिता। कादेड़ा रोड इसका उदाहरण है जहां बिना सड़क निर्माण के डिवाइडर बना दिया गया। वर्तमान में इस सड़क के लिए स्वीकृति कराकर कार्य शुरू किया गया है।
*एक्सप्रेसवे से केकड़ी को मिलेगा औद्योगिक बढ़ावा*
विधायक गौतम ने कहा कि केकड़ी को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में तीन बड़ी सड़क परियोजनाएं निर्णायक भूमिका निभाएंगी:
1. जयपुर-भीलवाड़ा ग्रीन एक्सप्रेसवे:
दूरी 206 किमी से घटकर लगभग 193 किमी हो जाएगी और यात्रा का समय 3:30 घंटे से घटकर 2 घंटे रह जाएगा। इसमें 17 एचएलबी (बड़े पुल), 17 छोटे पुल और 6 फ्लाईओवर प्रस्तावित हैं।
2. ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेसवे:
342 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे गुलाबपुरा, केकड़ी, टोडारायसिंह, उनियारा, टोंक और निवाई होते हुए गुजरेगा। इससे यात्रा समय 7-8 घंटे से घटकर 5-6 घंटे हो जाएगा।
3. देवली-केकड़ी- नसीराबाद फोरलेन:
इस परियोजना की डीपीआर बन चुकी है। पहले चरण में केकड़ी से देवली तक और फिर नसीराबाद तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।
बस डिपो और सड़क नेटवर्क से बदलेगी तस्वीर
गौतम ने कहा कि इन सड़कों के कारण केकड़ी में एक नया बस डिपो भी बन रहा है जो क्षेत्रीय आवागमन और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार दूरदर्शी सोच और योजनाबद्ध नीति के साथ केकड़ी को विकास के अगले पायदान पर पहुंचा रही है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement