जयपुर: विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायकों और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक शत्रुघन गौतम ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर सरिस्का क्षेत्र में अतिक्रमण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जूली का नाम अलवर यूआईटी की अतिक्रमियों की सूची में शामिल है। गौतम ने मांग की कि या तो इस सूची को अपडेट कर जूली का नाम हटाया जाए या फिर उन पर कार्रवाई की जाए।


इस दौरान अवैध खनन के मुद्दे पर भी सवाल उठाए गए। भाजपा विधायक केसाराम चौधरी ने मारवाड़ जंक्शन में अवैध खनन का मामला उठाया और मंत्रियों से इस पर जवाब मांगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास किया।

इसके साथ ही, भाजपा विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने जालौर जिले में आकोली नदी में अवैध बजरी खनन को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों का मुद्दा उठाने की तैयारी की। इस मामले को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए उठाया जाएगा और मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सदन में इस पर जवाब देंगे।