Article Image
विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में जयपुर कूच: फोर लेन स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद, केकड़ी आने का निमंत्रण स्वीकार
केकड़ी, 17 जुलाई 2024 – विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सुबह जयपुर कूच किया। यह यात्रा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को 650
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 18, 2024 • 4:05 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 17 जुलाई 2024 – विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सुबह जयपुर कूच किया। यह यात्रा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को 650 करोड़ रुपये की स्वीकृति से फोर लेन परियोजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने और 22 जुलाई को केकड़ी में आयोजित गौतम के जन्म दिवस समारोह का निमंत्रण देने के लिए की गई थी।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अपने आवास पर संबोधित किया। उन्होंने अपने सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए 22 जुलाई 2024 को केकड़ी आने की स्वीकृति बड़े ही सहज भाव में प्रदान की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल हो गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का यह जोश और उत्साह मुख्यमंत्री की सहजता और उपलब्धता के कारण और भी बढ़ गया। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री का समर्थन और मार्गदर्शन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यह परियोजना केकड़ी क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement