Article Image
विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर हेतु कलाल समाज की आमसभा
20 जुलाई 2024- समस्त कलाल समाज की एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में आगामी 22 जुलाई को विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिन के अवसर पर रक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 20, 2024 • 2:26 AM IST
Share This Story
20 जुलाई 2024- समस्त कलाल समाज की एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में आगामी 22 जुलाई को विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए आमसभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक जगदीश स्वरूप जी, संरक्षक कैलाश स्वरूप जी, रामेश्वर जी सुवालका (सावर), अध्यक्ष रामरतन जी, उपाध्यक्ष रामराय जी (सूंंपा), महासचिव शिशुपाल जी सुवालका, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश जी, अखिल राजस्थान सर्ववर्गीय कलाल समाज मंदिर एवं धर्मशाला तीर्थराज पुष्कर के अध्यक्ष सत्यनारायण जी हिंगोनियां, समाजसेवी दिनेश स्वरूप जी, नरेंद्र जी सुवालका (देवगांव), आनंद स्वरूप जी, हितेश जी, दुर्गेश जी, राजेंद्र जी, निलेश जी, ओमप्रकाश जी, बाबूलाल जी, सुरेश जी, तेजराज जी, शिवप्रकाश जी, और राजेंद्र जी सहित कई गणमान्य समाज बंधुओं ने अपने विचार रखे।
इस मीटिंग में रक्तदान शिविर के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई और इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर विचार किया गया। सभी उपस्थित समाज बंधुओं ने इस नेक कार्य में अपना पूरा सहयोग देने का वादा किया। सभी समाज बंधुओं से इस शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की गई है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। 51 यूनिट रक्त कलाल समाज की तरफ से रक्तदान करने का लक्ष्य रखा है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement