Article Image
विधायक शत्रुघ्न गौतम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
केकड़ी। नगर पालिका परिसर स्थित विधायक जनसुनवाई केंद्र के सभागार में शनिवार को विधायक शत्रुघ्न गौतम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 06, 2025 • 8:19 AM IST
Share This Story
केकड़ी। नगर पालिका परिसर स्थित विधायक जनसुनवाई केंद्र के सभागार में शनिवार को विधायक शत्रुघ्न गौतम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों के हित में राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से गिरदावरी और फसल खराबा के मामलों पर विचार-विमर्श हुआ।

सावर, सरवाड़ और केकड़ी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में विधायक गौतम ने निर्देश दिए कि कोई भी किसान सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि आगामी 18 सितम्बर से शुरू होने वाले "गांव चलो अभियान" शिविरों में सभी अधिकारी-कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि गिरदावरी और फसल खराबे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो, ताकि किसानों को उनकी फसल के नुकसान का उचित मुआवजा मिल सके।
बैठक में जलभराव की समस्या पर भी चर्चा की गई। विधायक ने निर्देश दिए कि गांवों में बने तालाबों और एनीकेटों का रखरखाव व मरम्मत समय पर किया जाए, ताकि भारी वर्षा के दौरान संभावित जनधन हानि से बचाव हो सके। इसके अलावा विद्यालय एवं आंगनबाड़ी भवनों की जर्जर अवस्था का मुद्दा भी बैठक में उठा। इस पर सभी ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जर्जर भवनों की सूची तैयार कर सक्षम अधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर केकड़ी चंद्रशेखर भंडारी, उपखंड अधिकारी केकड़ी सुभाष चंद्र हेमानी, उपखंड अधिकारी सरवाड़ गुरुप्रसाद तंवर, विकास अधिकारी केकड़ी, सावर एवं सरवाड़, तहसीलदार केकड़ी, सावर और सरवाड़ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement