केकड़ी, 24 अक्टूबर- आज तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 02, प्रवीण कुमार वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01 केकड़ी, सुश्री जयमाला पानीगर, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 01 केकड़ी, रमेश कुमार करोल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 02 केकड़ी, श्रीमती हिरल मीणा, और सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम गुप्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में न्यायिक कर्मचारीगण और अधिवक्तागण की भी उपस्थिति रही। यह मोबाइल वैन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत, बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम रोकथाम सहित अन्य जनोपयोगी विधिक जानकारी प्रदान करेगी।