Article Image
विद्या आश्रम केकड़ी ने यमुना प्रीमियर लीग सीजन 6 का खिताब जीता, सेवन स्टार रही उपविजेता। हरि सिंह बने मेन ऑफ दी सीरीज
केकड़ी- यमुना विहार केकड़ी में आयोजित यमुना प्रीमियम लीग सीजन 6 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब विद्या आश्रम केकड़ी के नाम रहा। विद्या आश्रम केकड़ी की टीम ने सेवन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 09, 2025 • 6:12 AM IST
Share This Story
केकड़ी- यमुना विहार केकड़ी में आयोजित यमुना प्रीमियम लीग सीजन 6 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब विद्या आश्रम केकड़ी के नाम रहा। विद्या आश्रम केकड़ी की टीम ने सेवन स्टार केकड़ी को एक रोमांचक मुकाबले में 35 रनों से हराया। कार्यक्रम का समापन रविवार की रात बड़े धूमधाम से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिला कोषाधिकारी अतुल सैनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुवीर सैनी ने की। अतिथि के रूप में व्यवसायी सत्यनारायण चौधरी व चंद्रकांता सैनी उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक रघुवीर प्रसाद सैनी ने सभी का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता संयोजक राधेश्याम कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में सेवन स्टार ने स्टार स्ट्राइकर्स को 66 रनों से, करंट स्टार सरवाड़ ने रॉयल फर्नीचर 4 विकिट से, विद्या आश्रम ने मीणा रॉयल्स को 14 रनों से व सिक्स इंडियन ने टीम गोविंद राजावत को 17 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में सेवन स्टार ने करंट स्टार सरवाड़ को 64 रनों से व विद्या आश्रम ने सिक्स इंडियन को 4 विकट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल के मैन ऑफ दी मैच हरि सिंग व दूसरे सेमीफ़ाइनल के मैन ऑफ थे मैच राहुल चौधरी रहे।
फाइनल मैच में विद्या आश्रम ने पिछली 3 बार की विजेता टीम सेवन स्टार को 35 रनों से हराकर यमुना प्रीमियम लीग सीजन 6 पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्या आश्रम ने निर्धारित 8 ओवर में 64 रन बनाए। राज ठाकुर ने 24 रन बनाये व 3 विकिट लेकर मैन ऑफ थे मैच बने। राहुल चौधरी ने 23 रन बनाकर बखूबी साथ निभाया। जवाब में सेवन स्टार्स केकडी की टीम ने मात्र 29 रन ही बना सकी। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच राज ठाकुर रहे। मैन ऑफ दी मैच सीरीज हरि सिंह को दिया गया। मेन ऑफ दी सीरीज को मोमेंटो व 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। बेस्ट बॉलर विद्या आश्रम के राजेश को दिया गया व बेस्ट बैट्समैन विद्या आश्रम के ही राज ठाकुर को दिया गया। विजेता टीम को 11,000 रुपए नकद, वाय पी एल कप व सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मैडल दिए गए। उपविजेता टीम को 5100 रुपये नकद, वाय पी एल कप व सभी खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल दिए गए।
मनोज कुमावत, मोहम्मद सईद, संजय वैष्णव को प्रतियोगिता में निष्पक्ष अंपायरिंग के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए सत्यनारायण सैनी, चंद्रकांत कुमावत, सुरजीत चौधरी, विकास अमरवाल, शंकर, आदित्य वैष्णव, रेहान मंसूरी आदि को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के संयोजक राधेश्याम कुमावत व सहसंयोजक मनोज कुमावत को स्पेशल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। बॉक्स क्रिकेट इनडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का केकड़ी वासियो ने जमकर लुत्फ उठाया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement