Article Image
विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया
केकड़ी, 17 अगस्त 2024: पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूमधाम और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 17, 2024 • 4:18 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 17 अगस्त 2024: पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूमधाम और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने इंद्र-इंद्राणी की पौराणिक कथा का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह इंद्राणी ने अपने पति की रक्षा के लिए उनके हाथ में रक्षासूत्र बांधकर उन्हें युद्ध के लिए विदा किया था।

आचार्य महावीर प्रसाद शर्मा ने अपने बौद्धिक में रक्षाबंधन के इतिहास और महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राजा बलि और भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनाई, जो इस पर्व से संबंधित है।

विद्यालय में इस अवसर पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बाल वर्ग और किशोर वर्ग की बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाल वर्ग में विदिशा मीणा ने प्रथम स्थान, नेहा लक्षकार ने द्वितीय स्थान और दिव्या सोलंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में अंजलि मीणा प्रथम, अंजली चौधरी द्वितीय और आकांक्षा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता बहनों को वंदना सभा में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में आचार्य बजरंग लाल धाकड़, अरविंद कुमार तेली, और सभी आचार्यों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या गीता प्रजापति ने किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement