Article Image
विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए केरियर मेला आयोजित
केकड़ी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में कैरियर मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 11, 2025 • 4:25 AM IST
Share This Story
केकड़ी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में कैरियर मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रधानाचार्य कालू राम सामरिया सीए आशीष जैन, डॉ. पवन सिंहल, डॉ. शैलेन्द्र जांगिड़, यूको बैंक प्रबंधक शीतल तंवर, रक्षा क्षेत्र से एनसीसी ऑफिसर एवं प्रधानाचार्य रामधन प्रजापत, सहायक निदेशक कृषि विभाग सांवरलाल जाट ने अपने-अपने क्षेत्र में कैरियर के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. गोपाल चंचल ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए विशेषज्ञों की वार्ता के साथ-साथ विभिन्न स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल्स में मोबाइल रिपेयरिंग, रक्षा क्षेत्र, फाइनेंस एवं बिजनेस इंडस्ट्रीज, कंप्यूटर एवं डिजिटल करियर, रंगोली एवं मेहंदी व्यवसाय, महिला जन अधिकार, मेडिकल एंड हेल्थ केयर, ब्यूटी एवं वेलनेस केयर, कुम्हार की नई तकनीक, बॉयोडाटा काउंटर, सरकारी नौकरियां एवं प्रतियोगी परीक्षा काउंटर के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता ऋतु पाराशर, रमेश डसानिया, नंद किशोर गुर्जर, शंकर लाल रेगर, राजेंद्र कुमार जैन, हेमंत जैन, हरिराम दरोगा, गुलाब मेघवंशी, नरेंद्र सिंह भाटी, अंशु माथुर एवं नवल किशोर जांगिड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।उपप्राचार्य गिरीश चंदेल एवं पीएम श्री प्रभारी विनोद कुमार जैन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामजस साहू ने किया।




Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement