Article Image
वाणिज्य संकाय के छात्र अर्हम कटारिया ने केकड़ी शहर में हासिल किया सर्वोच्च स्थान, श्री सुधासागर स्कूल ने फिर लहराया शानदार सफलता का परचम
केकड़ी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सेकंडरी परीक्षा 2025 के गुरुवार को घोषित परिणामों के अंतर्गत केकड़ी शहर में दिगम्बर जैन समाज द्वारा संचालित श
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 23, 2025 • 4:55 AM IST
Share This Story
केकड़ी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सेकंडरी परीक्षा 2025 के गुरुवार को घोषित परिणामों के अंतर्गत केकड़ी शहर में दिगम्बर जैन समाज द्वारा संचालित श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता का परचम लहराया है। स्कूल के छात्र अर्हम कटारिया ने वाणिज्य संकाय में 93.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर केकड़ी शहर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इसी स्कूल की छात्रा साविनी नागर ने विज्ञान संकाय में 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर केकड़ी शहर में दूसरा स्थान अर्जित किया। जबकि वाणिज्य संकाय में इस स्कूल के छात्र अनंत जैन ने 91 प्रतिशत अंक के साथ शहर में तीसरा स्थान अर्जित किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल ने बताया कि वाणिज्य व विज्ञान दोनों संकायों में स्कूल का परिणाम न केवल शतप्रतिशत रहा, वरन स्कूल के 47 में से 46 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। एक विद्यार्थी ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। वाणिज्य संकाय के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी अर्जित की। स्कूल के कुल 34 बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये, इनमें 22 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक व 8 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल की 20 छात्राओं में से 16 छात्राओं ने गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

वाणिज्य संकाय में तीनों सर्वोच्च स्थानों पर छात्रों ने बाजी मारी। होनहार छात्र अर्हम कटारिया पुत्र संजय कटारिया ने 93.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल विद्यालय में, बल्कि केकड़ी शहर में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। छात्र अनंत जैन पुत्र अविनाश कुमार जैन ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र प्रिंस जैन पुत्र पवन कुमार जैन ने 89.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त छात्र लक्षित विजय पुत्र योगेश विजय ने 89.4, रणवीर जाट पुत्र सुरेश जाट ने 88.2, कनिका जैन पुत्री कमल कुमार जैन एवं रचित जैन पुत्र विमल कुमार जैन ने 87.6, प्रियांशु जैन पुत्र राजकुमार जैन ने 83.8, सम्यक जैन पुत्र अमित जैन ने 83.6, दिव्या जैन पुत्री राजेन्द्र कुमार जैन ने 81.2, ध्रुव चौधरी पुत्र अशोक चौधरी ने 80.8 तथा छात्र सिद्धम कटारिया पुत्र संजय कटारिया ने 80.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

विज्ञान वर्ग में तीनों सर्वोच्च स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया। छात्रा साविनी नागर पुत्री प्रहलादराय नागर ने 94.8 प्रतिशत के साथ स्कूल में सर्वोच्च स्थान स्थान प्राप्त किया। छात्रा साविनी ने केमेस्ट्री विषय में शतप्रतिशत अंक अर्जित किए। छात्रा मुस्कान सोनी पुत्री विशाल सोनी ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा प्रियांशी जैन पुत्री राकेश कुमार जैन ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा प्रियांशी ने केमेस्ट्री व मैथ्स विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इनके अलावा अंकित जाट पुत्र रामधन जाट ने 92.2 प्रतिशत, आयुषी जैन पुत्री सुनील कुमार जैन एवं मिहिका जैन पुत्री नरेंद्र कुमार जैन ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। छात्रा आयुषी जैन ने मैथ्स में शत प्रतिशत अंक अर्जित किये। इनके अतिरिक्त छात्रा आस्था खंडेलवाल पुत्री एस.एन. खंडेलवाल ने 84.8, दीपिका मीणा पुत्री परमेश्वर मीणा ने 81.4, साक्षी चौधरी पुत्री कैलाश चंद जाट ने 80.6 एवं छात्र राहुल सैनी पुत्र शंकरलाल सैनी ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इस उपलब्धि पर दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष भंवरलाल बज व मंत्री कैलाशचंद सोनी मेवदा, स्कूल संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया, उपाध्यक्ष सुरेश रांवका, सचिव आनंद सोनी एवं कोषाध्यक्ष प्रमोद बाकलीवाल ने सभी होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल निदेशक अजय जैन व उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने परिणाम को गुणात्मक दृष्टि से श्रेष्ठ बताते हुए इस शानदार सफलता पर विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना की और स्कूल प्रबंधन व शिक्षकगणों का आभार जताया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement