Article Image
लायंस क्लब ने 100 रजिस्टर वितरण किए
लायंस क्लब सावर ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर एवं निर्मला कोठारी कॉलेज सावर में तीनों विद्यालय में 100 रजिस
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 05, 2024 • 8:09 AM IST
Share This Story
लायंस क्लब सावर ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर एवं निर्मला कोठारी कॉलेज सावर में तीनों विद्यालय में 100 रजिस्टर वितरण किए। बालिका विद्यालय सावर के कक्षा 12 के 28 छात्राओं को, उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर के विज्ञान वर्ग के कक्षा 12 के छात्र छात्रों को 45 रजिस्टर एवं 27 रजिस्टर बी ए प्रथम वर्ष के कोठारी कॉलेज के छात्रों को प्रदान किए।

अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने सभी छात्र-छात्राओं को रजिस्टर का सामान्य ज्ञान के काम में लेने का आव्हान किया। प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति ने कहा कि सामान्य ज्ञान का रजिस्टर कक्षा 12 के बाद प्रतियोगिता परीक्षा में उपयोगी सिद्ध होगा। कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी ने बताया कि रजिस्टर वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि लॉयन भूपेंद्र सिंह शक्तावत थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सत्यनारायण जैन एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार झाकल ने की। रजिस्टर वितरण समारोह में लायन रामदेव प्रजापत सचिव अशोक कुमार जैन लायन मनोज सैनी लायन आशा कंवर एवं सभी शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।रजिस्टर वितरण समारोह के बाद विद्यालय के दोनों प्रधानाचार्य ने लायंस क्लब सावर का आभार प्रदर्शन किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement