Article Image
लायंस क्लब के प्रांत पाल ने सावर में सेवा और संस्कृति पर दिया जोर
सावर- अंतर्राष्ट्रीय लायंस क्लब के प्रांत पाल एम जे एफ श्याम सुंदर मंत्री ने सावर के निर्मला कोठारी कॉलेज में आयोजित समारोह में सेवा और संस्कृति पर जो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 31, 2024 • 5:39 AM IST
Share This Story
सावर- अंतर्राष्ट्रीय लायंस क्लब के प्रांत पाल एम जे एफ श्याम सुंदर मंत्री ने सावर के निर्मला कोठारी कॉलेज में आयोजित समारोह में सेवा और संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि मोबाइल युग में हमारी संस्कृति लुप्त होती जा रही है। क्लब के सदस्यों को विद्यालयों और महाविद्यालयों में जाकर बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए संगोष्ठी आयोजित करने का सुझाव दिया।

समारोह में प्रांत पाल ने 18 उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को पिन लगाकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि संभागीय अध्यक्ष रमेश एच माहेश्वरी ने क्लब की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए समाजसेवा में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मुरारी गर्ग ने लायंस क्लब सावर की सेवाओं को अन्य क्लबों से श्रेष्ठ बताया और साधुवाद किया।
अनूठी सेवाएं और नए प्रयास
प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति ने कहा कि सावर क्लब नेत्र ज्योति अभियान के तहत जरूरतमंदों को ऑपरेशन के अलावा चश्मे प्रदान कर एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों को उनके कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

विशेष गतिविधियां और कार्यक्रम
समारोह की अध्यक्षता लायन रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने की। सचिव लायन अशोक कुमार जैन ने जुलाई से दिसंबर तक की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी ने आय-व्यय का विवरण दिया। इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर की छात्राओं को सर्दी से बचने के लिए 15 ऊनी स्वेटर वितरित किए गए।
कार्यक्रम में भागवत गीता का वितरण कर संस्कृति संरक्षण का आह्वान किया गया। साथ ही, 23 जनवरी 2025 को होने वाले विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर के बैनर का विमोचन किया गया, जो श्री रामस्वरूप न्याति चैरिटेबल संस्था, केकड़ी और लायंस क्लब सावर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में प्रथम महिला लायनेड शोभा मंत्री, लायन जगदीश फतेहपुरिया, पूर्व प्रधान लायन भूपेंद्र सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष लक्ष्मण कहार, क्लब प्रशासक नरपत सिंह मेड़तिया, लायन रामदेव प्रजापत, लायन विनोद जैन, लायन पूनम सैनी, लायन वीरेंद्र कुमार चौहान, लायन किरण जैन, लायन सुशीला सुवालका, लायन मधु चौहान, लायन आशा कंवर, लायन कैलाशी प्रजापत, अध्यापिका अनीता अग्रवाल, लता सैनी, कैलाश चंद्र, तंजीम खान और प्रहलाद गुर्जर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।आभार प्रदर्शन पूर्व प्रधान लायन भूपेंद्र सिंह शक्तावत ने किया और संचालन लायन मनोज सैनी ने किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement