Article Image
लायंस क्लब का पद स्थापना समारोह 27 जुलाई को
केकड़ी- लायंस क्लब केकड़ी के सदस्यों की साधारण सभा की बैठक लायन राकेश कुमार जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई !क्लब प्रशासक एवं प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 21, 2024 • 6:28 AM IST
Share This Story
केकड़ी- लायंस क्लब केकड़ी के सदस्यों की साधारण सभा की बैठक लायन राकेश कुमार जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई !क्लब प्रशासक एवं प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याती ने गत बैठक की कार्यवाही कि सदन से पुष्टि करवाई तथा उन्होंने विधायक के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने का प्रस्ताव लिया गया सदन में उपस्थित सदस्यों मे से 30 व्यक्तियों की रक्तदान देने की स्वीकृति प्राप्त हुई अग्रिम प्रस्ताव में 27 जुलाई को पदस्थापना कटारिया ग्रीन में मनाने का प्रस्ताव लिया गया लायंस क्लब केकड़ी के सचिव लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न गौतम होंगे ।

प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याती ने बताया कि मुख्य वक्ता पूर्व प्रान्त पाल एम जे एफ लायन दिलीप तोषनीवाल, भीलवाड़ा एवं पदस्थापना अधिकारी उपप्रान्त पाल द्वितीय एम जे एफ लायन निशांत जैन, भीलवाड़ा होंगे! समारोह की अध्यक्षता लायन अरविंद नाहटा करेंगे समारोह के विशिष्ट अतिथि संभागीय अध्यक्ष लायन रमेश माहेश्वरी ब्यावर व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मुरारी गर्ग होंगे! नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन राकेश जैन के नेतृत्व में 25 पदाधिकारी शपथ लेंगे बैठक में अगले प्रस्ताव में 16 अक्टूबर को लायन भूपेंद्र सिंह सोलंकी के सौजन्य से विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा सिविल लगाया जाएगा बैठक मे मेंबर शिप चेयर पर्सन लॉयन दिनेश गर्ग, प्रांतीय सभापति डॉक्टर लायन बृजेश गुप्ता, चार्टर मेंबर लायन पदम राटा, लायन विनय कटारिया सहसचिव भरत माहेश्वरी, लायन संजय जैन, निर्देशक जगदीश फतेहपुरिया, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, अरविंदनाहटा, मुरारी गर्ग, राकेश जैन, पुरुषोत्तम गर्ग, कोषाध्यक्ष भागचंद मुंद्रा मूँदडा, सचिव निरंजन चौधरी बैठक में उपस्थित थे !गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बैठक के बाद जयपुर रोड केकड़ी गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement