Local News
Article Image
लायंस क्लब केकड़ी व डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर में ऑपरेशन हुये 62 नेत्र रोगियों की जांच कर दवा प्रदान की
लायंस क्लब केकड़ी व डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर का फोलोअप कैंप संपन्न हुआ । सर्विस चेयर पर्सन लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 05, 2024 • 8:35 AM IST
Share This Story
लायंस क्लब केकड़ी व डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर का फोलोअप कैंप संपन्न हुआ । सर्विस चेयर पर्सन लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि स्वर्गीय श्रीमती ललिता देवी व स्वर्गीय तारा चंद जैन की पुण्य स्मृति में मित्तल परिवार रामथला वालों द्वारा आयोजित शिविर में 29 अप्रैल को कोटा में किए ऑपरेशन मरीजों को रविवार को लायंस भवन जयपुर रोड केकड़ी में 62 मरीजों की जांच कर दवा प्रदान की गई । 
प्रांतीय सभापति एवम प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याति ने बताया कि फोलो अप शिविर का शुभारंभ मोनू जैन, विनय पांड्या, कोषाध्यक्ष भरत महेश्वरी, उपाध्यक्ष राकेश जैन, डॉक्टर आकांक्षा ने गणेश जी मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। 2024 को आयोजित शिविर में हुए 62 मरीजों के निःशुल्क चश्मे के नंबर 19 मई को निकाले जाएंगे व जांच कर दवा दी जावेगी । लायंस क्लब के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गर्ग ने बताया कि फोलो अप शिविर में डॉक्टर बृजेश गुप्ता, कंपाउंडर अनिल सुमन ,एवम प्रदीप शर्मा, रोहित शर्मा तथा देवराज गुर्जर ने सराहनीय सहयोग दिया। प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याति ने सभी के अच्छे ऑपरेशन होने और सभी को नेत्र ज्योति प्राप्त होने की खुशी जाहिर की व भामाशाह मित्तल परिवार को बधाई दी ।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 month ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 month ago
N A
Local News • 1 month ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement