Article Image
लायंस क्लब केकड़ी में नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन: चौधरी अध्यक्ष, मूंदड़ा सचिव, पांड्या बने कोषाध्यक्ष
केकड़ी- लायंस क्लब केकड़ी की साधारण सभा की बैठक जयपुर रोड स्थित लायंस भवन में क्लब अध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नॉमिनेशन कमेटी
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 08, 2025 • 6:00 AM IST
Share This Story
केकड़ी- लायंस क्लब केकड़ी की साधारण सभा की बैठक जयपुर रोड स्थित लायंस भवन में क्लब अध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष विनय कटारिया और सदस्य डॉक्टर बृजेश गुप्ता, एस.एन. न्याति, मुरारी गर्ग, दिनेश गर्ग की उपस्थिति में सत्र 2025-26 के लिए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में एडवोकेट निरंजन चौधरी को अध्यक्ष, भागचंद मूंदड़ा को सचिव और विनय पांड्या को कोषाध्यक्ष चुना गया। जैसे ही नामों की घोषणा हुई, उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और माला पहनाकर अभिनंदन किया। सभा में राजेंद्र सोनी, डॉक्टर बृजेश गुप्ता, शैलेंद्र वाधवानी, अनिल दत्त शर्मा, जगदीश फतेहपुरिया, पुरुषोत्तम गर्ग, भरत महेश्वरी, आसाराम जांगिड़, अमित पारीक, दिनेश मेवाड़ा, संजय जैन, विकास माहेश्वरी, चेतन भगतानी, गजानंद गेरोटिया, सोमेंद्र शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। अंत में प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति ने नए अध्यक्ष लायन निरंजन चौधरी, सचिव भागचंद मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष लायन विनय पांड्या के लायंस क्लब की अंतरराष्ट्रीय पिन लगाकर सम्मान किया। अंत में राष्ट्रगान के बाद सभा समाप्त की गई।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement