Article Image
लायंस क्लब केकड़ी ने 21 वरिष्ठजन का किया वंदन और सम्मान
केकड़ी- लायंस क्लब केकड़ी द्वारा विश्व वरिष्ठ दिवस के दूसरे दिन लायंस क्लब के सदस्यों के माता-पिता को वंदन कर आशीर्वाद लिया।क्लब प्रशासक एवं प्रांतीय सभापति
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 23, 2024 • 5:55 AM IST
Share This Story
केकड़ी- लायंस क्लब केकड़ी द्वारा विश्व वरिष्ठ दिवस के दूसरे दिन लायंस क्लब के सदस्यों के माता-पिता को वंदन कर आशीर्वाद लिया।क्लब प्रशासक एवं प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याती ने बताया कि नारंगी देवी रांटा, कृष्ण कांता फतेहपुरिया, सोहनी देवी जांगिड़, कैलाश चंद सोनी, ओमप्रकाश मालू, पदमचंद सोनी, छीतर मल न्याती, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रवीण चंद्र कासलीवाल, मधु मूंदड़ा, सोदरा देवी चौधरी, सुशीला कासलीवाल, इंदिरा कंवर सोलंकी, मूली देवी जांगिड़, रामस्वरूप भूतड़ा, राजेंद्र कुमार पांड्या, मुन्नी देवी पांड्या, रामदेव गैरोटिया, प्रेम देवी गैरोटिया, बाबूलाल भक्तानी को माला पहनाकर शॉल ओढ़ा कर श्रीफल भेंट कर सभी उपस्थित सदस्यों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

न्याती ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सब अपने माता-पिता का सम्मान कर वंदन कर अपने आपको गोरवान्वित महसूस कर रहे हैं। लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष राकेश जैन,सचिव निरंजन चौधरी ने सभी वरिष्ठ जनों को इस आयु वर्ग में आशीर्वाद देने के लिये पधारने का आभार प्रदर्शन किया माता-पिता वंदन समारोह की शुभारंभ में गणेश जी की प्रतिमा के सामने वरिष्ठ महानुभावो नें दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। ध्वज वंदना कोषाध्यक्ष भागचंद मूंदड़ा द्वारा की गई समारोह मे पदम रांटा विनय कटारिया, कैलाश चंद्र गर्ग दिनेश गर्ग, मुरारी लाल गर्ग जगदीश फतेहपुरिया, अनिल दत्त शर्मा, अरविंद नाहटा, भरत महेश्वरी भूपेंद्र सिंह सोलंकी, संजय कुमार जैन, पुरुषोत्तम गर्ग, राजेंद्र कुमार सोनी, दिनेश मेवाड़ा,अनिल बंसल मोनू कुमार जैन, राकेश जोशी सहित कई सदस्य उपस्थित थे








Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement