Article Image
लाखो के टायर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी को केकड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
केकड़ी -पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के सुपरविजन में प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये स्पेशल टीम का गठन कर मुखबीर की ईत्तला पर आरोपी आरीफ खान उर्फ गोल्डन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 10, 2024 • 5:31 AM IST
Share This Story
केकड़ी -पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के सुपरविजन में प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये स्पेशल टीम का गठन कर मुखबीर की ईत्तला पर आरोपी आरीफ खान उर्फ गोल्डन उर्फ बाबा उर्फ पोलू को डिटेन कर विस्तृत अनुसंधान किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

14 मार्च 2024 को प्रार्थी जसंवतसिह पुत्र अजीतसिंह सन सिटी भीलवाड़ा रोड काकरोली ने रिपोर्ट दर्ज में की पारसमणी कम्पनी के ट्रक कंटेनर में मैसर्स अपोलो टायर्स लिमिटेड चैन्नई से 210 टायर 210 ट्यूब व 210 लंगोट कुल 630 नग भरवाकर अपोलो टायर्स लिमिटेड जयपुर में 9 मार्च 2024 को खाली करवाया जाना था। लेकिन ट्रक कंटेनर नंबर MH04GF9554 के चालक साहिल खान ने टायरो से भरे कन्टेनर को अपोलो टायर्स लिमिटेड जयपुर नही पहुंचाकर किसी स्थान पर ले जाकर ट्रक कन्टेनर में भरे माल को खुर्द-बुर्द कर दिया है।

प्रकरण मे पुलिस टीम केकडी शहर द्वारा उक्त कन्टेनर से टायर ट्यूब लंगोट चोरी के मामले मे पूर्व मे आरोपी चालक साहिल व चौरी के सह आरोपी भानूप्रतापसिंह उर्फ विनोद राजपूत व चोरी के टायर खरीदने वाले आरोपी किशनलाल व हंसराज को पूर्व मे गिरफ्तार किया जाकर अपोलो के कुल 160 टायर, टयूब व लंगोट के जब्त किये गये । प्रकरण का मुख्य आरोपी व साजिशकर्ता आरीफ खान उर्फ गोल्डन उर्फ बाबा उर्फ पोलू बाद घटना के तीन माह से फरार था, जो थाना का एच.एस. व सक्रिय आदतन अपराधी होने से छिपता फिर रहा था। पुलिस टीम द्वारा तलाश कर मुख्य आरोपी आरीफ खान उर्फ गोल्डन उर्फ बाबा उर्फ पोलू को डिटेन किया गया, व पुछताछ कर जरिये गिरफ्तार किया गया। आरोपी आरीफ खान से गहनता से पुछताछ व चोरी के टायर ट्यूब व लंगोट बरामदगी के प्रयास जारी है।
पुलिस अधीक्षक केकडी, रामचन्द्र सिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हर्षित शर्मा पुलिस उप अधीक्षक के विशेष अभियान के तहत पुलिस कार्यवाही मे शामिल टीम धोलाराम उ नि थानाधिकारी थाना केकडी शहर, महावीर प्रसाद स उ नि थाना केकडी शहर, राकेश कुमार, तेजमल, पुखराज की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement