Article Image
लोकसभा आम चुनाव-2024, शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न
अजमेर, 26 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के मतदान दिवस शुक्रवार को शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। 59.22 प्रतिशत औसत मतदान अजमेर,
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 26, 2024 • 10:27 AM IST
Share This Story
अजमेर, 26 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के मतदान दिवस शुक्रवार को शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ।
59.22 प्रतिशत औसत मतदान
अजमेर, 26 अप्रेल। रिटर्निंग ऑफिसर डाॅ. भारती दीक्षित ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतदान प्रक्रिया में 59.22 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र दूदू में 54.29 प्रतिशत, किशनगढ़ में 59.55 प्रतिशत, पुष्कर में 59.91 प्रतिशत, अजमेर उत्तर में 63.77 प्रतिशत, अजमेर दक्षिण में 63.15 प्रतिशत, नसीराबाद में 59.07 प्रतिशत, मसूदा में 57.48 प्रतिशत तथा केकड़ी में 58.08 प्रतिशत मतदान हुआ। सांख्यिकी आंकडे आने पर मतदान प्रतिशत में आंशिक परिवर्तन हो सकता है।

रिटर्निंग ऑफिसर डाॅ. भारती दीक्षित ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई। अजमेर संसदीय क्षेत्रा में प्रातः 7 बजे से मतदान समस्त 1970 बूथों पर आरम्भ हुआ। प्रातः 9 बजे तक जिले में 11.61 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्रा दूदू में 13.28 , किशनगढ़ में 11.8, पुष्कर में 12.93, अजमेर उत्तर में 11.2, अजमेर दक्षिण में 9.89, नसीराबाद में 11.07, मसूदा में 9.87 तथा केकड़ी में 12.9 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रातः 11 बजे तक संसदीय क्षेत्रा में 24.43 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्रा दूदू में 23.87, किशनगढ़ में 24.97, पुष्कर में 25.45, अजमेर उत्तर में 25.1, अजमेर दक्षिण में 23.75, नसीराबाद में 25.77, मसूदा 23.68 तथा केकड़ी 23 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक संसदीय क्षेत्रा में मतदान प्रतिशत 35.77 रहा। विधानसभा क्षेत्रा दूदू में 33.97, किशनगढ़ में 36.17, पुष्कर में 38.09, अजमेर उत्तर में 38.37, अजमेर दक्षिण में 36.9, नसीराबाद में 35.11, मसूदा में 34.81 तथा केकड़ी में 33.4 प्रतिशत मतदान हुआ। अजमेर संसदीय क्षेत्रा में दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 43.28 प्रतिशत रहा। विधानसभा क्षेत्रा दूदू में 40.1, किशनगढ़ में 43.25, पुष्कर में 44.05, अजमेर उत्तर में 48.29, अजमेर दक्षिण मेें 46.92, नसीराबाद में 42.13, मसूदा में 42.01 तथा केकड़ी में 41.05 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्होंने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्रा में सांय 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 52.38 रहा। विधानसभा क्षेत्रा दूदू में 48.65, किशनगढ़ में 51.99, पुष्कर में 52.95, अजमेर उत्तर में 57.61, अजमेर दक्षिण में 55.42, नसीराबाद में 52.39, मसूदा में 50.66 तथा केकड़ी 51.01 प्रतिशत मतदान रहा।
दिव्यांग मतदान प्रतिशत रहा 74.35
उन्होंने बताया कि जिले के कुल 19 हजार 674 दिव्यांगों में से 14629 ने होम वोटिंग के साथ-साथ बूथ पर आकर मतदान किया। यह 74.35 प्रतिशत रहा। विधानसभा क्षेत्रा अजमेर उत्तर के 819 में से 686, अजमेर दक्षिण के 1478 में से 1299, नसीराबाद के 3447 में से 1977, पुष्कर के 3042 में से 2124, किशनगढ के 2822 में से 2064, मसूदा के 3774 में से 2923, केकड़ी के 2282 में से 1912 तथा ब्यावर के 2010 में से 1644 ने मतदान किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement