Article Image
रसद विभाग की कार्रवाई, 22 गैस सिलेंडर जब्त
केकड़ी, 27 सितम्बर। जिला रसद अधिकारी केकड़ी के निर्देशन में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और वाहनों में रिफलिंग के खिलाफ सघन अभियान जारी है। जिला रसद अधिक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 27, 2024 • 6:58 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 27 सितम्बर। जिला रसद अधिकारी केकड़ी के निर्देशन में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और वाहनों में रिफलिंग के खिलाफ सघन अभियान जारी है। जिला रसद अधिकारी मोहन लाल देव ने बताया कि 25 सितंबर को प्रवर्तन स्टाफ की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल पकड़ा। इस दौरान टोटोटी गांव स्थित मेसर्स शेख ऑटो पार्ट्स से 5 सिलेंडर, लोहे की मोटर, वायर और पाइप बरामद किए गए। वहीं भिनाय तहसील के रूपपुरा रोड बान्दनवाड़ा में स्थित फर्म राहुल वैष्णव से 5 सिलेंडर और बैटरी चालित गैस भरने की मोटर जब्त की गई।

इसी तरह, पालीवाल मार्केट, केकड़ी में मेसर्स जसराज दर्जी से 5 सिलेंडर और गैस भरने की लोहे की मोटर जब्त की गई। 27 सितंबर को नागोला स्थित मैसर्स भोलेश्वर मिष्ठान भंडार से 2 सिलेंडर, लोहे की भट्टी, रेगुलेटर और रबर पाइप बरामद हुए। फर्म जय कालिका होटल, बान्दनवाड़ा से भी 5 सिलेंडर और वाहनों में रिफलिंग के उपकरण जब्त किए गए। इन सभी मामलों में एलपीजी आदेश के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया है। जब्त सामग्री को संबंधित गैस एजेंसियों को सुरक्षित रखने के लिए सौंप दिया गया है, और सभी फर्मों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement