Article Image
राष्ट्रीय स्तर पर अनुष्का कुमावत का चयन
आन एकेडमी जो अपने उत्कृष्ट शिक्षा और खेल उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध है, ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विद्यालय की कक्षा 9 की
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 15, 2024 • 10:35 AM IST
Share This Story
आन एकेडमी जो अपने उत्कृष्ट शिक्षा और खेल उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध है, ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा अनुष्का कुमावत का चयन 17 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 24 से 27 नवंबर तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित की जाएगी। अनुष्का राज्य की टीम का हिस्सा बनकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी, जो पूरे विद्यालय और राज्य के लिए गर्व का विषय है।

विद्यालय के प्रिंसिपल ने अनुष्का को बधाई देते हुए कहा, "यह न केवल आन एकेडमी के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है। अनुष्का ने अपने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। इस वर्ष आन एकेडमी के 43 छात्रों ने राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई है। यह आंकड़ा विद्यालय के खेल विभाग की कड़ी मेहनत और छात्रों की प्रतिभा का प्रमाण है। पिछले वर्ष भी विद्यालय के छात्र बलराज चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर 14 वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी पहचान बनाई थी। विद्यालय के खेल कोच ने बताया कि "यह उपलब्धि टीम वर्क और छात्रों की प्रतिबद्धता का परिणाम है। हमारा लक्ष्य छात्रों को शिक्षा के साथ खेलों में भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

अनुष्का और उनके परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उनके पिता ने कहा, "हमारी बेटी ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। यह सब उसकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।आन एकेडमी का यह प्रदर्शन न केवल खेलों में विद्यालय की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है, बल्कि शिक्षा और खेल के संतुलन की उनकी सोच का भी उदाहरण है। अब सबकी नजरें आगामी होने वाली प्रतियोगिता पर हैं, जहां अनुष्का अपने राज्य और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए मैदान पर उतरेंगी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement